The Lallantop

E100 फ्यूल E20 से सस्ता मिलेगा? माइलेज का क्या हाल होगा? हर बड़े सवाल का जवाब जानें

सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में बदलाव कर E85 और E100 एथेनॉल फ्यूल पर चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दे दी है. लेकिन सवाल कई हैं. E100 फ्यूल में 100 फीसदी एथेनॉल होता है क्या? क्या E100 फ्यूल से गाड़ी का माइलेज कम होता है? E100 फ्यूल नॉर्मल फ्यूल से कितना सस्ता होना चाहिए ताकि जेब पर असर कम पड़े.

Advertisement
post-main-image
भारत में E85 और E100 गाड़ियों को हरी झंडी, जानिए क्या पड़ेगा जेब पर असर

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में बदलाव करते हुए E85 और E100 एथेनॉल फ्यूल पर चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दे दी है, जिससे ये फ्यूल बाजार में उपलब्ध होंगे।
  • भारत में E100 फ्यूल में 95% एथेनॉल और 5% पेट्रोल होता है, जो विशेष फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स में उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसका माइलेज पारंपरिक पेट्रोल से 20-30% कम होता है।
  • E85 तथा E100 फ्यूल के उपयोग से वाहन के माइलेज में कमी के कारण इन्हें सामान्य पेट्रोल से सस्ता रखना जरूरी है, ताकि उपभोक्ताओं के खर्च पर प्रभाव कम हो सके और बाजार में इसे अपनाया जा सके।

E100 फ्यूल को मंजूरी मिल गई है. सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में बदलाव कर E85 और E100 एथेनॉल फ्यूल पर चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दे दी है. जल्द ही 100 फीसदी एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियां शोरूम और सड़क पर नजर आने लगेंगी. E85 और E100 कोई नया नहीं है. ब्राजील और अमेरिका में ये खूब चलते हैं. यूरोप के फ्रांस और स्वीडन में भी गाड़ियां एथेनॉल से ही चलती हैं. लेकिन सवाल कई हैं.

Advertisement

# E100 फ्यूल में 100 फीसदी एथेनॉल होता है क्या?

# क्या E100 फ्यूल से गाड़ी का माइलेज कम होता है?

Advertisement

# क्या E100 फ्यूल देश में मिलने वाले E20 फ्यूल से सस्ता होगा?

# E100 फ्यूल नॉर्मल फ्यूल से कितना सस्ता होना चाहिए ताकि जेब पर असर कम पड़े?

जवाब 1- E100 फ्यूल में 100 फीसदी नहीं बल्कि 95 फीसदी एथेनॉल होता है. इसमें 5 फीसदी पेट्रोल और उससे जुड़े उत्पाद होते हैं. हालांकि इसे E100 कहा जाता है, लेकिन व्यावहारिक रूप से इसमें डिनेचुरेंट्स होते हैं जो पानी के इफेक्ट को रोकते हैं. इस तरह के हाई-एथेनॉल ब्लेंड का उपयोग आमतौर पर विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स (FFVs) में किया जाता है, जो पेट्रोल और उच्च एथेनॉल मिश्रण दोनों पर चल सकते हैं

Advertisement

जवाब 2- E100 (या शुद्ध एथेनॉल) फ्यूल इस्तेमाल करने पर गाड़ी का माइलेज सामान्य पेट्रोल की तुलना में लगभग 20% से 30% तक कम हो जाता है. माने अगर आपकी गाड़ी अभी E20 में 20 का माइलेज देती है तो E100 में 16 या 14 तक जा सकती है. Autocar ने जब Suzuki Gixxer SF 250 FFV (Flex Fuel Vehicle) को एक लीटर E20 फ्यूल और फ्लेक्स फ्यूल E85 से चलाकर देखा तो एक लीटर E20 फ्यूल में गाड़ी 38.1 kmpl चली तो फ्लेक्स फ्यूल में 28.8. यहां लगभग 26 फीसदी का फर्क साफ दिखता है तो E100 में 20 से 30 गिरना तो कहीं नहीं गया.

जवाब 3- E85 की कीमत देखकर तो लगता है कि सस्ता होना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अभी E20 फ्यूल 102.12 लीटर है तो फ्लेक्स फ्यूल 81.12 लीटर मिल रहा है. माने 20 रुपये का फर्क. हालांकि Autocar के टेस्ट में एक किलोमीटर गाड़ी चलाने का खर्च E20 फ्यूल में 2 रुपये 68 पैसे आ रहा तो फ्लेक्स फ्यूल में 2 रुपये 85 पैसे. 10 हजार किलोमीटर चलाने पर फ्लेक्स फ्यूल पर 1711 रुपये एक्स्ट्रा लगेंगे. माने कम रेट होने के बाद भी E85 पर हमें 0.17 प्रति लीटर ज्यादा लग रहा. वैसे एक गाड़ी के टेस्ट के दम पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. जब मार्केट में और कंपनियों की फ्लेक्स फ्यूल वाली गाड़ियां आने लगेंगी तो तस्वीर और साफ होगी. 

autocar
Autocar का  E20 और  E85 फ्यूल टेस्ट  

जवाब 4- बाजार के एक्सपर्ट कहते आ रहे हैं कि एथेनॉल फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां कम माइलेज देती हैं तो ये फर्क 30 फीसदी होना चाहिए, तभी इसका फायदा होगा. माने 82.12 की जगह 72.12 होना चाहिए. अगर माइलेज गिरा तो कीमत भी गिरना चाहिए. वैसे ये गणित E85 के लिए हैं. फ्लेक्स फ्यूल के सबसे सफल देश ब्राजील में जहां नॉर्मल पेट्रोल लगभग 6.53 से 6.54 ब्राजीलियाई रियाल (BRL) प्रति लीटर है तो E100 एथेनॉल की औसत कीमत: लगभग 4.08 से 4.11 ब्राजीलियाई रियाल (BRL) प्रति लीटर के आसपास है.

समझने के लिए फ्लेक्स फ्यूल को 71.12 लीटर मान लिया जाए तो प्रति किमी का खर्च 2 रुपये 46 पैसे आएगा जो E20 के मुकाबले 22 पैसे सस्ता होगा. अभी दिल्ली के पेट्रोल रेट के हिसाब से देखें तो E100 अगर 66.37 प्रति लीटर या उससे भी कम में मिला तो फिर कम माइलेज के साथ कम खर्च समझ आएगा. 

वीडियो: रामायण में कुंभकर्ण बने पंचायत के फैसल मलिक, कहां से प्रेरित हुए?

Advertisement