The Lallantop

CSK में अब नहीं दिखेंगे 'हसमास्टर', फ्रैंचाइजी ने 8 साल बाद माइक हसी को 'अलविदा' कहा

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे हैं. इसी वजह से फ्रैंचाइजी इस बार बड़े बदलाव कर रही है. उन्होंने अपने कोचिंग स्टाफ को पूरी तरह बदल दिया है.

Advertisement
post-main-image
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चेन्नई सुपर किंग्स ने 26 अक्टूबर को अपने कोचिंग स्टाफ में चार बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई और जहीर खान के मुख्य कोच नियुक्त होने सहित चार सदस्य शामिल हैं।
  • पिछले कुछ सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन में गिरावट आई थी, जिसके कारण टीम ने कोचिंग स्टाफ में बड़े स्तर पर बदलाव किए और अनुभवी कोचों का सम्बन्ध समाप्त किया।
  • जहीर खान के मुख्य कोच बनने के बाद इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर गैरेथ बैटी को सहायक कोच नियुक्त किया गया है, जो आईपीएल 2027 में टीम की कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स में बदलाव का दौर जारी है. फ्रैंचाइजी ने 26 अक्तूबर को कोचिंग स्टाफ में चार बड़े बदलाव किए हैं. टीम ने अपने अनुभवी बल्लेबाजी कोच माइक हसी से भी नाता तोड़ लिया है. इसके अलावा कोचिंग स्टाफ के तीन अन्य सदस्यों को भी अलविदा कह दिया है. फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की.

Advertisement
माइक हसी और CSK का रिश्ता खत्म

हसी लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए थे. वह छह सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले भी. इसके बाद 2018 में टीम के बल्लेबाजी कोच बने. आठ साल तक वह टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे. CSK ने अपने बयान में कहा,

हमारे इतिहास में आपकी जगह हमेशा खास रहेगी, हसमास्टर. एक बार सुपर किंग, हमेशा सुपर किंग.

Advertisement

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस को भी आधिकारिक रूप से विदाई दी. वह भी 2018 से टीम से जुड़े हुए थे. सहायक कोच राजीव कुमार और फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर भी आईपीएल 2027 में टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं होंगे. फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.

चेन्नई सुपर किंग्स में कई बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे हैं. इसी वजह से फ्रैंचाइजी इस बार बड़े बदलाव कर रही है. इसकी शुरुआत स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई से हुई थी. फ्लेमिंग कई सालों से टीम से जुड़े हुए थे. फ्रैंचाइजी ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया. फ्लेमिंग अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने उनकी जगह ली है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी बैटर की फॉर्म इतनी गिरी, सीरीज बीच में छोड़कर चला गया 

Advertisement

आईपीएल 2027 में जहीर पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर गैरेथ बैटी को सीएसके ने सहायक कोच नियुक्त किया है. बैटी ने इंग्लैंड के लिए नौ टेस्ट, 10 वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है. बैटी , जहीर को अच्छी तरह जानते हैं. दोनों इंग्लैंड की काउंटी टीम वॉर्सेस्टरशर के साथ काम कर चुके हैं.

बैटी ने इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में कोच के तौर पर भी काम किया है. उनकी कोचिंग में सरे ने 2022 से 2024 के बीच लगातार तीन बार काउंटी चैंपियनशिप का खिताब जीता. वह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की हंड्रेड प्रतियोगिता में एमआई लंदन के सहायक कोच के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

वीडियो: नेहा बोरा की याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को क्या निर्देश दिए?

Advertisement