गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक महिला ने कथित तौर पर जिम ट्रेनर के लिए पति पर जानलेवा हमला करवाया. आरोप है कि जब आरोपी जिम ट्रेनर पीड़ित पति पर चाकू से हमला कर रहा था, तब पत्नी वहीं खड़ी थी. हमले में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.
जिम गई पत्नी ने घर खुला छोड़ा, उसी जिम के ट्रेनर ने पीछे से पति को चाकू मारा, सब प्लान था
Ghaziabad wife lover attack husband: आरोपी पत्नी और जिम ट्रेनर का कुछ महीनों से अफेयर चल रहा था. पति को इसकी भनक लग गई. जिसके बाद दोनों ने पति को मारने का प्लान बनाया.

पीड़ित की पहचान शशांक कंथरिया के रूप में हुई है. उनकी चार साल पहले प्रिया शर्मा से शादी हुई थी. दोनों की तीन साल की बेटी है. वे वसुंधरा सेक्टर-1 की जागृति आरडब्ल्यूए सोसायटी में रहते हैं. आरोपी जिम ट्रेनर का नाम प्रताप सिंह बताया गया है. वो ‘फिटनेस हेडक्वार्टर’ नाम के जिम में ट्रेनर है. प्रिया पिछले सात-आठ महीने से उसी जिम में जाती थी.
शशांक कर रहा था शिफ्टिंग की प्लानिंगइसी बीच दोनों करीब आए और एक-दूसरे को पसंद करने लगे. शशांक को पत्नी के प्रेम-संबंध के बारे में पता लग गया. इसलिए उसने दिवाली के बाद दूसरी जगह शिफ्ट होने का प्लान बनाया था. लेकिन प्रिया और प्रताप शादी करना चाहते थे. इसलिए दोनों ने शशांक को रास्ते से हटाने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: हिंदू-मुस्लिम कपल ने वीडियो में कहा, 'हमें अलग न करना', अब कटे हुए शव मिले
इंडिया टुडे से जुड़े मयंक गौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का दावा है कि 25 अक्टूबर की सुबह रनिंग के दौरान प्रताप और प्रिया की मुलाकात हुई. तभी उन्होंने शशांक को मारने का प्लान बनाया. 26 अक्टूबर की सुबह उन्होंने प्लान को अंजाम देने की कोशिश की. प्रिया सुबह जिम जाने का कहकर घर से निकली. बाहर जाते हुए उसने गेट खुला छोड़ दिया.
घर में घुसकर किया हमलासुबह करीब 6 बजे के बाद प्रताप घर में घुसा और चाकू से शशांक कंथरिया पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के समय प्रिया भी मौजूद थी. उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे. उन्होंने प्रताप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, इलाज के लिए पीड़ित को यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया.
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित की हालात खतरे से बाहर है. शशांक के भाई की शिकायत पर प्रताप सिंह और प्रिया शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उनकी भूमिका की और गहनता से जांच की जा रही है.
वीडियो: खर्चा-पानी: शेयर मार्केट में 2 साल से कमाई क्यों नहीं?












