The Lallantop

यूथ ओलंपिक में 17 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, क्या है यह टूर्नामेंट?

साल 2010 में पहली बार यूथ ओलंपिक का आयोजन हुआ था. सिंगापुर ने सबसे पहले ओलंपिक की मेजबानी की थी. भारत ने अब तक तीन समर यूथ ओलंपिक में 23 मेडल जीते हैं. आखिरी समर यूथ ओलंपिक 2018 में हुआ था, जिसमें भारत ने 13 मेडल हासिल किए थे.

Advertisement
post-main-image
यूथ ओलंपिक में भारत के 17 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. (Courtsey-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सेनेगल के डकार में 31 अक्तूबर से होने वाले यूथ ओलंपिक में भारत का दल 17 खिलाड़ियों के साथ 11 खेलों में भाग लेगा, जिसमें टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास और स्विमर धिनिधि देशिंगु दल का नेतृत्व करेंगे।
  • यूथ ओलंपिक 15 से 18 साल के युवा खिलाड़ियों के लिए आयोजित होता है, जिसका उद्देश्य 2010 से युवा प्रतिभाओं को ओलंपिक खेलों के अनुभव प्रदान करना है, जिसमें भारत ने पिछली बार 13 मेडल जीते थे।
  • भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के अनुसार डकार 2026 युवा खिलाड़ियों के करियर के लिए महत्वपूर्ण है, यह आयोजन भविष्य के ओलंपिक चैंपियनों के चयन में मदद करेगा।

सेनेगल के डकार में 31 अक्तूबर से यूथ ओलंपिक का आयोजन होना है. भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. भारत के 17 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेने वाले हैं. भारत इसमें 11 खेलों में हिस्सा लेगा. 207 देशों के लगभग 2,700 खिलाड़ी 25 खेल इवेंट्स में भाग लेंगे. टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास और स्विमर धिनिधि देशिंगु दल की अगुआई करेंगी.

Advertisement
भारत का दल

17 साल की सिंड्रेला ने हाल में जापान में हुए एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था. उन्होंने महिला टीम और डबल्स इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया. भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी. वहीं सिंड्रेला और श्रीजा अकुला की जोड़ी डबल्स इवेंट्स के प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंची.

स्विमर धिनिधि देशिंगु की बात करें तो वह युवा स्विमर्स में अपनी जगह बना रही हैं. वह इस दल के सबसे बड़े नामों में शामिल है. उन्होंने बैंकॉक में आयोजित 2026 एशियन एज ग्रुप स्वीमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था. साथ ही कम उम्र में ही नेशनल रिकॉर्ड बनाया था.

Advertisement

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि डकार 2026  युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. इनमें ऐसे चैंपियन भी हो सकते हैं जो 2032 के ब्रिस्बेन ओलंपिक और उसके बाद की प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा की हालत 'टिकिंग बम' जैसी? 'आलसी' वाले आरोप पर पूर्व कोच ने चौंकाया 

क्या है यूथ ओलंपिक गेम्स?

IOC ही यूथ ओलंपिक गेम्स का आयोजन कराता है. इस टूर्नामेंट में 15 से 18 साल के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. इन खेलों को ओलंपिक की ही तरह आयोजित किया जाता है. ओलंपिक खेलों के अलग-अलग खेलों में उम्र की सीमा अलग होती है.

Advertisement

साल 2010 में पहली बार यूथ ओलंपिक का आयोजन हुआ था. सिंगापुर ने पहले ओलंपिक की मेजबानी की थी. भारत ने अब तक तीन समर यूथ ओलंपिक में 23 मेडल जीते हैं. आखिरी समर यूथ ओलंपिक 2018 में हुआ था, जिसमें भारत ने 13 मेडल हासिल किए थे. इनमें तीन गोल्ड मेडल शामिल थे. मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने शूटिंग में, जबकि जेरेमी लालरिनुंगा ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड जीता था. यह यूथ ओलंपिक के इतिहास में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

वीडियो: सेहत: बेवजह वज़न घटना किन बीमारियों का संकेत?

Advertisement