अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में शतकीय पारी खेली. अभिषेक के मेंटॉर युवराज सिंह ने इस शानदार पारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने अपने इस पोस्ट में अभिषेक को सबसे तेज अर्धशतक लगाने का अपना रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती दी. हालांकि, अभिषेक का मानना है कि यह रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है.
युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को अपना रिकॉर्ड तोड़ने का चैलेंज दिया, बोले- 'बहुत मुश्किल है'
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा बचपन से युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते रहे हैं. युवराज सिंह ने अपने इस स्टूडेंट को 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का चैलेंज दिया है.

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया. इसके बाद युवराज ने मजाकिया अंदाज में अभिषेक को चुनौती देते हुए लिखा,
आप अब भी 12 गेंदों में अर्धशतक नहीं लगा सकते.
मैच में अभिषेक ने 34 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अपनी पारी में उन्होंने 11 छक्के और नौ चौके लगाए. युवराज ने अभिषेक की विस्फोटक पारी की तारीफ करते हुए लिखा,
और मैं 30-34 गेंदों में शतक नहीं लगा सकता. अभिषेक, आप बहुत बढ़िया खेले. शानदार पारी. आपने इस बार सिर्फ चौके और छक्के नहीं लगाए, बल्कि सिंगल भी लिया.
113 रन की इस पारी के लिए अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान उनसे युवराज के पोस्ट को लेकर सवाल किया गया. अभिषेक ने कहा कि इतनी कम गेंदों में 50 रन बनाना बिल्कुल आसान नहीं है. उन्होंने कहा,
मुझे नहीं पता कि उस समय युवराज किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन यह बिल्कुल भी आसान नहीं है. कोई बल्लेबाज अगर इस तरह खेलने के इरादे से मैदान पर उतरता है, तो भी यह आसान नहीं होगा. आप यूं ही मैदान पर जाकर 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते. ऐसा कभी-कभार ही होता है.
यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार तीसरे T20I में भी रहे फेल, अगले मैच में प्लेइंग 11 में जगह बनेगी?
अभिषेक ने किसे दिया श्रेय?अभिषेक ने कहा कि वह रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं, बल्कि टीम के लिए खेलते हैं. उनका लक्ष्य हमेशा टीम को मैच जिताना होता है. वैभव सूर्यवंशी के साथ बल्लेबाजी करते समय भी उनकी यही योजना थी. वह सीरीज के बाकी मैचों में भी इसी अंदाज में खेलना चाहते हैं.
अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय टीम के कोचिंग स्टाफ और अभ्यास को दिया. उन्होंने बताया कि तीसरे टी20 से पहले उनका ट्रेनिंग सेशन काफी अच्छा रहा था. वह इस सेशन का पूरा फायदा उठाना चाहते थे. उन्होंने साइडआर्म से फेंकी जाने वाली गेंदों के खिलाफ काफी अभ्यास किया था. इससे उन्हें अपनी स्वाभाविक शैली में बल्लेबाजी करने में मदद मिली.
वीडियो: यूपी बुलेटिन: चुनाव आयोग के X पोस्ट पर बवाल, कांग्रेस और AAP क्या बोले?









