
सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके आए इस 24 साल के बॉलर ने पूरे रणजी सीजन में 39 विकेट लिए हैं. ये सीजन का दूसरा सबसे बड़ा विकेट टेकर है. हैरान करने वाली बात ये भी है कि गुरबानी ने इसमें से 27 विकेट तीन नॉकआउट मैचों में लिए हैं.
विदर्भ की टीम पहली बार रणजी टॉफी के फाइनल में पहुंची थी. 8 बार की चैंपियन कर्नाटक को 5 रन से हराकर. फाइनल में उसका मुकाबला दिल्ली से था. टॉस जीतकर विदर्भ ने पहले बॉलिंग चुनी. पहला दिन स्टंप्स तक दिल्ली का स्कोर 271-6. लेकिन अगले दिन उनपर एक बॉलर कहर बनकर ऐसा टूटा कि हैट्रिक लेकर पूरी टीम को 295 पर समेट दिया.
पहले दिन 67वें ओवर के दौरान एड़ी में दिक्कत की वजह से गुरबानी को मैदान से बाहर जाना पड़ा था. दूसरे दिन जब मैदान पर लौटे तो वो हुआ जो रणजी ट्रॉफी के इतिहास में महज़ दूसरी दफ़ा हो रहा था. रजनीश तमिलनाडु के बी. कल्याणसुंदरम के बाद दूसरे ऐसे गेंदबाज बने जिसने रणजी ट्रॉफी फाइनल में हैट्रिक लिया है.

ये कारनामा करने वाले दूसरे बॉलर हैं रजनीश.
इससे पहले कर्नाटक के खिलाफ भी रजनीश ने जबरदस्त बॉलिंग की थी. उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी और में 7 विकेट लिए थे. जिसकी बदौलत विदर्भ ने कर्नाटक को 5 रन से हराया. मैच में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए इस तेज गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया. और अब फाइनल में भी इनका रौला बरकरार है.
अब इस पेसर की तारीफ सब लोग कर रहे हैं और इन्हीं के टीम के उमेश यादव कह रहे हैं कि इस बॉलर में टीम इंडिया के लिए खेलने का माद्दा है. तो जानिए रजनीश गुरबानी की वो बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए-

उमेश यादव के एक्सपीरियंस का फायदा मिल रहा है रजनीश को.
#1. महाराष्ट्र के नागपुर में पैदा हुए इस गेंदबाज की उम्र 24 साल है और 2015 से घरेलू क्रिकेट में एंट्री मारी है. शुरुआत विजय हजारे ट्रॉफी से हुई है. इसके बाद सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के लिए टी-20 मैच खेले. विदर्भ के लिए 2016-17 सीजन में रणजी टीम में डेब्यू किया.
#2. कर्नाटक के खिलाफ खेलते हुए इस इंपोर्टेंट मैच में रजनीश ने अपने डोमेस्टिक करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस 7/68 दी. मैच में कुल 12 विकेट लेकर इस युवा गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया.

रजनीश के 12 विकेट्स के चलते विदर्भ फाइनल में पहुंचा है.
#3. अभी तक के फर्स्ट क्लास करियर में रजनीश में 9 मैच खेले हैं और 44 विकेट लिए हैं. इसमें 4 बार 5 विकेट लेने की उपलब्धि शामिल है. 28 फरवरी से अब तक खेले 10 रणजी मैचों में इस होनहार बॉलर 32 विकेट झटक लिए हैं.
#4. रजनीश ने अपने शुरुआती साल मुंबई में बिताए जहां सेंट मैरी स्कूल में पढ़ते हुए क्रिकेट खेलना शुरू किया. मुंबई में ही अपने स्कूल के लिए मुंबई के प्रतिष्ठित गाइल्स शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलकर अपना टैलंट दिखाया. उस दौरान 10 साल के रजनीश क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर की क्रिकेट अकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे थे. पिता के सरकारी नौकरी में होने के चलते रजनीश ने कई शहर बदले मगर क्रिकेट का कीड़ा हमेशा काटता रहा.

अपने पेरंट्स के साथ रजनीश.
#5. रजनीश के पिता सेंट्रल रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर हैं और मां दिव्या स्कूल प्रिंसिपल हैं. छोटा भाई सिद्धार्थ आईआईटी खड़गपुर से इलैक्ट्रिक इंजीनियरिंग कर रहा है. इस तरह के पढ़ाई वाले माहौल के बीच से रजनीश अपने क्रिकेट ड्रीम्स की पीछा करने की ठानी है जो अब साकार भी होते दिख रहे हैं. क्रिकेट के अलावा इस क्रिकेटर को बैडमिंटन और फुटबॉल का भी शौक रहा है और स्कूल के लिए खेल भी चुका है.
ये भी पढ़ें-
सहवाग और अख्तर अब इस जमी हुई झील पर आमने-सामने होने वाले हैं














