एशियन गेम्स 2026 में मेडल टेली में भारत का खाता खुल गया है. यह मेडल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में मिला. शूटर सोनम मस्कार, इलावेनिल वलारिवन और विदर्स विनोद की टीम ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला सिल्वर मेडल है. इसके बाद, इलावेनिल वलारिवन ने भारत को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल स्पर्धा में दूसरा मेडल भी दिलाया.
एशियन गेम्स 2026 में बेटियों का जलवा, निशानेबाजी में भारत ने जीता पहला मेडल
Asian Game 2026 में भारत की बेटियों ने शूटिंग में कमाल कर दिया. सोनम मस्कार, इलावेनिल वलारिवन और विदर्स विनोद ने पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद, इलावेनिल ने सिल्वर अपने नाम किया.

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट के फाइनल राउंड में सोनम और इलावेनिल ने शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम ने 1898 का स्कोर करके दूसरे नंबर पर फिनिश किया. दूसरे नंबर पर रहने की वजह से भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
इस मुकाबले में चीन की टीम पहले नंबर पर रही और गोल्ड मेडल जीता. चीन ने सबसे ज्यादा 1904.2 का स्कोर किया. इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल जापान के नाम रहा. मेजबान देश की टीम ने 1897.1 का स्कोर किया. सिल्वर मेडल के लिए भारत और जापान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. इस मुकाबले में जापान की टीम भारत से सिर्फ 0.9 अंतर से पीछे रही.
इस मुकाबले में सोनम और इलावेनिल की परफॉर्मेंस बेहतरीन रही. भारत के लिए सबसे ज्यादा स्कोर सोनम मस्कार ने किया. उन्होंने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में 643.1 का स्कोर हासिल किया. जबकि, इलावेनिल का स्कोर 633.5 रहा.
इलावेनिल ने इंडिविजुअल इवेंट में जीता सिल्वरमहिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली इलावेनिल वालारिवन ने इंडिविजुअल इवेंट में भी कमाल किया. उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता. एक समय इलावेनिल गोल्ड मेडल की रेस में शामिल थीं. ऐसा लग रहा था कि वह गोल्ड मेडल जीतेंगी, लेकिन सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में भारत का खुला खाता, सुचिका तरियाल ने पक्का किया पहला मेडल
लेकिन, आखिरी सीरीज में वह जापान की प्लेयर हिनाता ताइची से पिछड़ गईं. हिनाता ने 253.0 पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता. इलावेनिल का स्कोर 252.4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहीं. वह 0.6 पॉइंट से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं. इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल साउथ कोरिया की ह्यो-जिन बान ने जीता. उन्होंने 230.4 अंक हासिल किए. एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का दूसरा मेडल है.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?










