The Lallantop

प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

इस टूर्नामेंट में आर प्रज्ञानंद (R Praggnanandhaa) ने दुनिया के नंबर-1 शतरंज प्लेयर मैग्नस कार्लसन पर दबदबा बनाए रखा. भारत के इस युवा खिलाड़ी ने क्लासिकल मुकाबले में कार्लसन को दो बार धूल चटाई.

Advertisement
post-main-image
आर प्रज्ञानंद नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं. ( फोटो- Pragnanandhaa Instagram)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आर प्रज्ञानंद ने 5 जून 2026 को नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीतकर भारत के पहले खिलाड़ी के रूप में यह खिताब जीता।
  • टूर्नामेंट में प्रज्ञानंद शुरुआत में पिछड़ने के बाद हार न मानकर टॉप खिलाड़ियों जैसे मैग्नस कार्लसन और डी गुकेश पर जीत हासिल की।
  • इस जीत से प्रज्ञानंद की स्थिति मजबूत हुई और भारत के लिए शतरंज के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ी।

आर प्रज्ञानंद (R Praggnanandhaa). भारत के एक्स्ट्राऑर्डिनरी शतरंज ग्रैंडमास्टर. 5 जून को इस युवा खिलाड़ी ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2026 जीतकर इतिहास रच दिया. प्रज्ञानंद यह खिताब जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं. 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने आखिरी राउंड में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर खिताब पर कब्जा किया.

Advertisement
प्रज्ञानंद के लिए जीत बेहद खास

इंडियन ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद के लिए यह जीत बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में वापसी करते हुए फाइनल जीता है. प्रज्ञानंद एक समय नॉर्वे चेस ओपन टूर्नामेंट में काफी पिछड़ गए थे. उनका वापसी करना मुश्किल था. इस एलीट इवेंट में वर्ल्ड-1 मैग्नस कार्लसन, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश, अलीरेजा फिरोजा और वेस्ली सो जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे. लेकिन, प्रज्ञानंद ने हार नहीं मानी. लास्ट राउंड में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए खिताब पर कब्जा किया.

टूर्नामेंट के दौरान प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर-1 प्लेयर मैग्नस कार्लसन पर दबदबा बनाए रखा. भारत के इस युवा खिलाड़ी ने क्लासिकल मुकाबले में कार्लसन को दो बार धूल चटाई. भारत के शतरंज इतिहास में विश्वनाथन आनंद के बाद प्रज्ञानंद सिर्फ दूसरे प्लेयर हैं, जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया है. प्रज्ञानंद ने इस टूर्नामेंट में लगातार 4 क्लासिकल जीत दर्ज कीं और कुल 5 क्लासिकल जीत हासिल कीं. 

Advertisement

प्रज्ञानंद ने कैसे जीता टाइटल?

इवेंट के बीच में प्रज्ञानंद का टाइटल चैलेंज खतरे में था, क्योंकि वह लीडर्स से पीछे चल रहे थे. हालांकि, जब जीत की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी की.

ये भी पढ़ें: फुटबॉल वर्ल्ड कप के टिकट फ्री में मिले! FIFA को पता चला, फिर क्या हुआ?

Advertisement

इस दौरान प्रज्ञानंद ने अलीरेजा फिरोजा, मैग्नस कार्लसन और डी गुकेश पर जीत दर्ज की. इस जीत की वजह से प्रज्ञानंद फाइनल राउंड में मुकाबले में वापस आ गए. राउंड 9 में डी गुकेश पर उनकी जीत अहम रही. इस जीत की बदौलत वह लीडर्स के बहुत करीब आ गए. लास्ट राउंड में उन्होंने विन्सेंट कीमर को हराकर खिताब जीत लिया.

वीडियो: RCB के खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने जो कहा, उसे जानकर इमोशनल हो जाएंगे

Advertisement