T20 World Cup 2026 में इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच. इस मैच से पहले इंडियन स्पिनर आर अश्विन ने पाकिस्तान स्पिनर उस्मान तारिक को टैकल करने के कई तारीके बताए थे. अश्विन ने कहा था कि बैटर्स के पास तारिक के बॉलिंग स्ट्राइड पर पीछे हटने का ऑप्शन है. इसके बाद अश्विन से कई सवाल पूछे गए. अब उन्होंने एक और बम फोड़ दिया है.
अश्विन ने उस्मान तारिक का बीपी बढ़ाने वाली एक और बात कही, बैटर्स का फायदा
अश्विन ने ऐसा करने के लूपहोल्स का जिक्र किया. अगर समय रहते फील्डिंग टीम ओवर्स पूरे नहीं करती है, तो ICC केे नियमें को मुताबिक पेनल्टी लगती है. और फील्डिंग टीम को 30-यार्ड सर्कल के अंदर 5 फील्डर रखने होते हैं.


अश्विन के टेक पर एक X यूजर ने लिखा,
“अगर मैं बॉलिंग कर रहा होता, तो मैं लगातार पॉज करता रहता. बैटर कितनी बार पुल आउट करेगा? मैं उसका पेशेंस टेस्ट करूंगा.”

इस बात का रिप्लाई अश्विन ने अपने ही तरीके से दिया. वो बोले,
“अगर 20वां ओवर समय पर शुरू नहीं किया, तो पेनल्टी ये होगी कि बाकी सभी ओवरों में मैक्सिमम 5 फील्डर 30-यार्ड सर्कल के अंदर रखने होंगे. इसका मतलब है कि बैटिंग टीम को बड़े शॉट्स मारने का आसान मौका मिलेगा.”

मतलब अश्विन ने ऐसा करने के लूपहोल्स का जिक्र कर दिया. अगर समय रहते फील्डिंग टीम ओवर्स पूरे नहीं करती है, तो ICC केे नियमों को मुताबिक पेनल्टी लगती है. और फील्डिंग टीम को 30-यार्ड सर्कल के अंदर 5 फील्डर रखने होते हैं.
अब बताते हैं कि अश्विन ने इससे पहले क्या कहा था.
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर तारिक पर बात करते हुए कहा था,
"अगर तारिक डिलीवरी से पहले रुकता है, तो बैटर को क्रीज से हटने का अधिकार है. बल्लेबाज कह सकता है मुझे नहीं पता गेंद कब आएगी, इसलिए मैं हट गया. मैं देखना चाहता हूं कि कौन ऐसा करने की हिम्मत करता है."
अश्विन ने आगे कहा था कि ऐसा करने पर अंपायर के लिए बड़ी मुश्किल हो जाएगी. ज्यादातर मामलों में अंपायर बैटर का साथ देंगे. खुद अश्विन ने माना कि अगर वो मैदान पर होते, तो जरूर ऐसा करते. क्योंकि ये खेल के नियमों के तहत है.
उस्मान तारिक 28 साल के पाकिस्तानी स्पिनर हैं. वो बॉलिंग के दौरान पॉज लेते हैं. जो बैटरों को कन्फ्यूज करता है. तारिक के नाम 4 टी20 इंटरनेशनल में 11 विकेट हैं. उनकी औसत 7.90 है और इकोनॉमी 6 के आसपास है. उनके इस स्टॉप-स्टार्ट एक्शन पर काफी बहस हो रही है. सोशल मीडिया पर और कई एक्स क्रिकेटर्स ने उनके एक्शन पर भी सवाल उठाए हैं. अब देखना होगा कि मैच में वो कैसे परफॉर्म करते हैं.
वीडियो: तनवीर अहमद की 'बेतुकी' बयानबाजी पर जमकर बरसे हरभजन सिंह












.webp?width=275)







