The Lallantop

सूर्यकुमार इस प्लेयर की तरह खेलना चाहते हैं, महज 3 महीने हुए इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में

Team India के पूर्व कप्तान Suryakumar Yadav से हाल ही में पूछा गया कि वह अपने खेल में किसी दूसरे क्रिकेटर की कौन सी स्किल या खूबी जोड़ना चाहेंगे? सवाल के जवाब में उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों की खूबियों को दरकिनार कर दिया. नाम लिया एक नए और उभरते क्रिकेटर का.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा बयान दिया है (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सूर्यकुमार यादव ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी की छक्के लगाने की स्किल अपनाने की इच्छा जताई।
  • IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 72 छक्के मारकर रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • सूर्यकुमार यादव को खराब प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया की T20 कप्तानी और टीम से बाहर कर दिया गया।

T20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान, IPL के दिग्गज और मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव से एक सवाल पूछा गया. उनसे पूछा गया कि वह अपने खेल में किसी दूसरे क्रिकेटर की कौन सी एक स्किल यानी खूबी को जोड़ने की इच्छा रखते हैं? इसके जवाब में उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स की खूबियों को दरकिनार करके एक बेहद यंग भारतीय क्रिकेटर की स्किल को सिलेक्ट किया.

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कहा,

एक यंग प्लेयर हैं. आपने उसका नाम जरूर सुना होगा वैभव सूर्यवंशी. मैं निश्चित रूप से उसकी छक्के लगाने की स्किल लेना चाहूंगा.

Advertisement
इस लड़के ने काम ही ऐसा कर दिया

वैभव ने IPL 2026 में अपनी बैटिंग से खूब धमाल मचाया. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा. वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 72 छ्क्के भी मारे. इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में इतने छक्के दुनिया का कोई भी बैटर नहीं लगा पाया.

IPL 2026 में वैभव ने शानदार बैटिंग करके कई अवॉर्ड अपने नाम किए. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें ऑरेज कैप मिली. इसके अलावा, उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइक ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन जैसे अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

यह भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी पर जल्दबाजी मत कीजिए', गंभीर को निशाना बनाने वालों को जयसूर्या का जवाब

Advertisement

IPL 2025 में ऑरेंज कैप जीतने वाले सूर्यकुमार यादव IPL 2026 में फ्लॉप रहे हैं. इस साल वह 12 इनिंग्स में सिर्फ 270 रन बना पाए. उनकी टीम मुंबई इंडियंस नौवें नंबर पर रही. IPL 2026 के बाद सूर्यकुमार यादव को अपनी खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा. उन्हें टीम इंडिया की T20 की कप्तानी से हटा दिया गया. इसके अलावा उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया. सूर्या ने इसी साल अपनी कप्तानी में भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताया था.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement