The Lallantop

IPL में खेलने की वजह से बैन, PCB ने मुजरबानी के बाद दासुन शनाका को भी लपेटा

RR ने शनाका को 2 करोड़ रुपये में साइन किया. इससे पहले शनाका IPL 2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे.

Advertisement
post-main-image
PSL 2026 में दासुन शनाका लाहौर कलंदर्स का हिस्सा थे. (फोटो-PTI)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका (Dasun Shanaka) पर एक साल का बैन लगा दिया है. शनाका पर यह कार्रवाई पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से नाम वापस लेकर IPL में खेलने की वजह हुई है. बोर्ड ने पाया कि शनाका ने लाहौर कलंदर्स के साथ अपने एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है. PCB की इस कार्रवाई के बाद, शनाका ने लाहौर कलंदर्स और फैंस माफी मांगी है. इससे पहले PCB जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी पर भी 2 साल का बैन लगा चुकी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दासुन शनाका के मामले में PCB ने अपने बयान में कहा, 

यह फैसला पूरी तरह रिव्यू के बाद लिया गया. शनाका ने नाम वापस लेने का एकतरफा डिसीजन लिया. जो प्लेयर रजिस्ट्रेशन की शर्तों का साफ उल्लंघन था. वह PSL 2027 में खेलने के अयोग्य हो गए हैं.

Advertisement
RR से जुड़े शनाका

इस सीजन दासुन शनाका ने PSL से नाम वापस लेकर, राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने का फैसला किया. उन्हें RR में सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था. RR ने शनाका को 2 करोड़ रुपये में साइन किया. इससे पहले शनाका IPL 2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे.

मुजरबानी के बाद हुई कार्रवाई

शनाका पर बैन की कार्रवाई ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद की गई. कुछ दिन पहले जिम्बाब्वे के पेसर मुजरबानी पर PCB ने PSL से नाम वापस लेने की वजह से 2 साल का बैन लगाया था. मुजरबानी PSL 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे. वह PSL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. लेकिन बाद में उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया.

फ्रेंचाइजी ने उन्हें वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ की जगह टीम में मौका दिया था. लेकिन, ब्लेसिंग मुजरबानी ने IPL को चुना. KKR ने मुजरबानी को जैसे ही अप्रोच किया, वह खेलने के लिए तैयार हो गए. KKR में वह मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी SRH, क्या DC के बॉलर्स पावर हिटिंग रोक पाएंगे?

शनाका ने मांगी माफी

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक PCB ने शनाका के हवाले से कहा,

मुझे PSL से हटने के अपने फैसले पर बहुत पछतावा है. मैं पाकिस्तान के लोगों, PSL के फैंस और पूरी क्रिकेट कम्युनिटी से माफी मांगता हूं. PSL एक बड़ा टूर्नामेंट है, मैं समझ सकता हूं कि मेरे इस कदम से कितनी निराशा हुई है. लाहौर कलंदर्स के फैंस आपको निराश करने के लिए मझे सच में अफसोस है.

शनाका ने मुताबिक,

मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि जिस समय मैंने PSL से नाम वापस लिया था, मेरा किसी और टूर्नामेंट में शामिल होने का इरादा नहीं था. मैं पाकिस्तान क्रिकेट फैंस का बहुत सम्मान करता हूं. मैंने पाकिस्तान में हमेशा एंज्वॉय किया है. मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में PSL में वापस आऊंगा.

लाहौर ने 25 लाख में खरीदा

11 फरवरी 2026 को PSL के लिए प्लेयर्स का ऑक्शन हुआ था. इस नीलामी में लाहौर कलंदर्स ने दासुन शनाका को करीब 25 लाख 11 हजार रुपये में खरीदा. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर दासुन शनाका को 2 करोड़ रुपये में साइन किया है. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement