The Lallantop

लचर फॉर्म के बावजूद हरमनप्रीत पर भरोसा, एशियन गेम्स में करेंगी टीम की कप्तानी

BCCI ने 30 जून को जापान के नगोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान किया. टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन और फॉर्म से जूझ रहीं हरमनप्रीत कौर पर मैनेजमेंट का विश्वास बरकरार है. उन्हें कप्तान बनाया गया है.

Advertisement
post-main-image
हरमनप्रीत कौर पांच टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर चुकी हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सफर पहले राउंड में समाप्त हो गया, जिसके बाद हरमनप्रीत कौर को फिर से टीम का कप्तान बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।
  • भारतीय टीम के प्रदर्शन में निराशा और भविष्य के लिए स्थिरता बनाए रखने की जरूरत के कारण एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम में केवल एक परिवर्तन किया गया है, जिसमें विकेटकीपर का बदलाव शामिल है।
  • एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडलों का बचाव करने के मकसद से टीम प्रबंधन ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व के साथ मौजूदा खिलाड़ियों का समर्थन जारी रखने का फैसला किया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर पहले ही राउंड में खत्म हो गया. इसके बाद से हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं.  माना जा रहा था कि निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. फिलहाल ऐसा लगता है कि मैनेजमेंट अभी खिलाड़ियों को और ज्यादा बैक करना चाहती है. यही कारण है कि एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई टीम इंडिया में कोई अहम बदलाव नहीं किया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
टीम में बस 1 ही बदलाव

BCCI ने 30 जून को जापान के नगोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए महिला टीम का ऐलान किया. टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही है, वहीं स्मृति मंधाना उपकप्तान है. टीम में एकमात्र बदलाव विकेटकीपर के स्लॉट पर हुआ है.यस्तिका भाटिया की जगह जी कमिलिनी को चुना गया है. वर्ल्ड कप के बीच में टखने की चोट के कारण बाहर होने वाली श्रेयंका पाटिल को सबजेक्ट टू फिटनेस के आधार पर मौका दिया गया है. वह तय समय तक फिट होने पर ही अंतिम टीम में जगह बनाएंगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी. 

कोच और सलेक्टर्स हरमन के साथ

टीम सलेक्शन ने साफ कर दिया है कि फिलहाल हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर कोई खतरा नहीं है. टीम के कोच अमूल मजूमदार ने भी यह बात कही थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद उन्होंने कहा था कि वह हरमनप्रीत कौर को टीम का कप्तान बनाए रखना चाहते हैं. लेकिन यह फैसला सलेक्टर्स के हाथों में है. एशियन गेम्स के स्क्वाड को देखकर समझ आता है कि कोच और सलेक्टर्स हरमन को लेकर एक ही पेज पर हैं. साथ ही यह भी कि स्मृति मंधाना के कप्तान बनने में अब भी समय है. लेकिन यह फैसला कितना सही साबित होता है यह एशियन गेम्स में ही पता चलेगा. भारतीय टीम यहां अपने गोल्ड का बचाव करने उतरेगी. 2023 में चीन में हुए एशियन गेम्स के फ़ाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत ने गोल्ड मेडल जीता था.

Advertisement

यह भी पढ़ें- खाना अच्छा नहीं बना तो IPL के खिलाड़ी और रिटायर्ड IPS पिता ने कुक को पीटा 

एशियन गेम्स की टीमें


2026 एशियन गेम्स में महिलाओं का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक होगा. इसमें  जिसमें बांग्लादेश, चीन, भारत, जापान, मलेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी. भारत इस समय मौजूदा चैंपियन है.  

2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफ़ाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), जी. कामलिनी (WK), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव, नंदनी शर्मा

Advertisement

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement