भारतीय टीम इस समय यूके के दौरे पर है. लेकिन ऋषभ पंत न तो वनडे टीम का हिस्सा हैं और न ही टी20 टीम का. लेकिन यह खिलाड़ी अपनी जगह वापस हासिल करने के लिए बेताब है. इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है. ऋषभ पंत ने दिल्ली प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने का फैसला किया है.
टीम से बाहर ऋषभ पंत इस लीग में खेलेंगे, ऑक्शन के लिए नाम दिया
ऋषभ पंत इस लीग के पहले सीजन में खेले थे. उन्होंने एक ही मैच खेला था और फिर टीम इंडिया के साथ जुड़ गए. लेकिन इस समय पंत टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में वह पूरा सीजन खेलते हुए नजर आएंगे.


दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 के तीसरे सीजन का ऑक्शन 1 जुलाई को होगा. ऋषभ पंत ने भी ऑक्शन के लिए अपना नाम आगे किया है. पंत इस लीग के पहले सीजन में खेले थे. पुरानी दिल्ली 6 के लिए उन्होंने एक ही मैच खेला था और फिर टीम इंडिया के साथ जुड़ गए. लेकिन इस समय पंत टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में वह पूरा सीजन खेलते हुए नजर आएंगे.
महिला इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रही प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है. आपको बता दें कि दिल्ली प्रीमियर लीग में 8 पुरुष और चार महिला टीमें हिस्सा लेती हैं. ऑक्शन के लिए कुल मिलाकर 400 पुरुष और 200 महिला खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. ऑक्शन से पहले रिटेंशन का दौर खत्म हो चुका है. टीमों ने 65 पुरूष और 28 महिला खिलाड़ियों को बरकरार रखा (रिटेंशन) है.
पुरुष इवेंट में आठों टीमों को डेढ़-डेढ़ करोड़ रूपये का पर्स मिला है. उन्हें रिटेंशन भी इन पैसों से ही करना था. बचे हुए पैसे के साथ वह ऑक्शन में जाएंगे. वहीं चार महिला टीमों में से हर एक के लिये पर्स 75 लाख रुपये का है, जिसमें से रिटेंशन का पैसा काटा गया है.
यह भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या ने मुंबई छोड़ा, जानिए क्यों बेंगलुरु हुए शिफ्ट
IPL की तरह यहां भी खिलाड़ियों को चार अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है. पुरुषों में टॉप कैटेगरी है मार्की कैटेगरी. इसमें वह खिलाड़ी हैं जो भारत, भारत ए के लिये या पिछले तीन सीजन में किसी आईपीएल टीम के लिये खेल चुके हैं.
इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस 10 लाख रुपये है. ए कैटेगरी में दिल्ली की सीनियर पुरुष टीम के लिये रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल चुके क्रिकेटर हैं. इनके लिए बेस प्राइस 5 लाख रुपये है. वहीं बी कैटेगरी में दिल्ली अंडर 23, अंडर 19 या अंडर 16 खिलाड़ी होंगे. सी कैटेगरी में दिल्ली लीग क्रिकेट सर्किट से डीडीसीए में रजिस्टर्ड खिलाड़ी हैं.
मार्की खिलाड़ीमहिला वर्ग में मार्की कैटेगरी के लिए भी वही शर्त है. भारत के लिये खेल चुकी दिल्ली या डीडीसीए की खिलाड़ी और पिछले तीन सीजन में डब्ल्यूपीएल का हिस्सा रही खिलाड़ी शामिल हैं. ए कैटेगरी में दिल्ली की सीनियर महिला टीम की सदस्य रही खिलाड़ी शामिल हैं जो सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी या टी20 ट्रॉफी के पिछले तीन घरेलू सीजन खेल चुकी हों. बी कैटेगरी में दिल्ली अंडर 23, अंडर 19 और अंडर 15 खिलाड़ी हैं. सी श्रेणी में डीडीसीए महिला टी20 लीग खेलने वाली और डीडीसीए की रजिस्टर्ड खिलाड़ी हैं.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल?















