The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड के खिलाफ खेलना बनता है या नहीं? गावस्कर ने वजह के साथ बता दिया

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में मौका मिलना चाहिए. वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर करने का कोई ठोस कारण नहीं हैं. वह T20I सीरीज में सरप्राइज पैकेज साबित हो सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
सुनील गावस्कर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ सप्राइज पैकेज हो सकते हैं. (फोटो- PTI and AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में मौका नहीं मिला, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू होने वाली टी20I सीरीज में उनकी संभावित भागीदारी पर चर्चा जारी है।
  • भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सुधार के लिए नई रणनीति अपनानी होगी।
  • सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया है कि इंग्लैंड की टीम को आश्चर्यचकित करने के लिए वैभव को पहले मैच में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे टीम की शुरुआत बेहतर हो सके।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में मौका नहीं मिला. टीम इंडिया (Team India) को इस सीरीज में 2-0 से हार मिली. अब भारतीय टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड (England) के खिलाफ T20I सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में वैभव खेलेंगे या नहीं, इस पर बहस जारी है. इस बीच सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि अगर भारत इंग्लैंड को चौंकाना चाहता है, तो वैभव को पहले ही मैच में मौका देना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले गावस्कर?

सुनील गावस्कर के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं. उन्होंने Sony Sports पर बात करते हुए कहा,

मुझे उम्मीद है कि वैभव पहले मैच में खेलेंगे. क्योंकि, यह एक नई सीरीज की शुरुआत होगी. वह टीम को शानदार शुरुआत दिला सकते हैं. आयरलैंड के खिलाफ मिली हार से रिकवरी करने का यह बेहतर मौका है.

Advertisement

गावस्कर ने आगे कहा कि सूर्यवंशी का सबसे बड़ा एडवांटेज यह है कि इंग्लैंड को उनका आंकलन करने का मौका नहीं मिला है. इंग्लैंड ने बाकी इंडियन प्लेयर्स का आयरलैंड सीरीज के दौरान आंकलन किया होगा. उन्हें कुछ आइडिया मिला होगा कि इंडियन बैटर्स को कैसे बॉलिंग करनी है. लेकिन, सूर्यवंशी को नहीं खिलाया गया. इसलिए उन्हें प्लान करने का चांस नहीं मिला. इंग्लैंड ने वैभव के IPL वीडियो देखे होंगे.

ये भी पढ़ें: लचर फॉर्म के बावजूद हरमनप्रीत पर भरोसा, एशियन गेम्स में करेंगी टीम की कप्तानी

बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में ही खिलाना चाहिए. उनसे चाहे ओपनिंग कराइए या नंबर 3 पर भेजिए. वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर रखने का कोई ठोस कारण नहीं है. गावस्कर ने यह भी कहा कि अगर टीम इंडिया इंग्लैंड को सरप्राइज देना चाहती है तो वैभव पहले मैच में भारत का सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं.

Advertisement

सुनील गावस्कर ने आगे बताया कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अपनी जगह पर ठीक हैं. दोनों बैटर्स पिछले कुछ समय से ओपनिंग करते हुए शानदार परफॉर्मंस दी है. लेकिन, मिडिल ऑर्डर के किसी बैटर को ड्रॉप करके वैभव को चांस देना चाहिए. अगर वैभव पहले मैच में चल गए, तो इंग्लैंड की टीम हिल जाएगी.

1 जुलाई से शुरू होगी सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 T20I मैचों की सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी. क्रिकेट फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. अब देखना है कि इंग्लैंड के खिलाफ वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement