The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 ishan kishan team sunrisers hyderabad to face delhi capitals in hyderabad on 21th april

जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी SRH, क्या DC के बॉलर्स पावर हिटिंग रोक पाएंगे?

IPL के ओवरऑल मैचों में भले सनराइजर्स आगे हो, लेकिन राजीव गांधी स्टेडियम में दिल्ली ने SRH को जोरदार टक्कर दी है. हैदराबाद में अब तक दोनों टीमों ने 7 मैच खेले हैं. 3 सनराइजर्स ने जीते और 3 मैच दिल्ली के नाम रहे.

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:51 PM IST)
Srh vs dc, sunrisers hyderabad, delhi capitals, sunrisers hyderabad vs delhi capitals,
IPL में दोनों टीमों के बीच 26 मैच हुए हैं. इस दौरान सनराइजर्स ने 13 और दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच जीते. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह स्टेडियम SRH का होम ग्राउंड है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है. इस सीजन में अब तक दोनों टीमों की स्थिति लगभग एक जैसी ही है.

IPL 2026 में अब तक दिल्ली की टीम हैदराबाद से थोड़ा आगे है. DC ने इस सीजन 5 में से 3 मैच जीते हैं. वहीं, SRH की टीम 6 मुकाबलों में से 3 ही जीत पाई है. SRH ने पिछले दो मैचों में RR और CSK के खिलाफ जीत दर्ज की. टीम अब दिल्ली के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी. 

DC की टीम अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है. 18 अप्रैल को दिल्ली ने RCB को रोमांचक मुकाबले में एक गेंद बाकी रहते हराया था. अक्षर पटेल की टीम जीता का मोमेंटम बनाए रखना चाहेगी.

किसमें कितना दम?

21 अप्रैल को जब दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी, तो पता चलेगा कि किस टीम में कितना दम है? IPL 2026 में दिल्ली की बैटिंग और बॉलिंग ज्यादा धमाकेदार नहीं रही. आंकड़ों पर गौर करें, तो दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक 169 रन स्कोर किए हैं. उनके अलावा, केएल राहुल और समीर रिजवी ने भी 168-168 रन बनाए हैं. दिल्ली का कोई भी बैटर इस सीजन टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में नहीं है.

ये भी पढ़ें: हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का फ्लॉप शो, क्या MI मैनेजमेंट रोहित को वापस देगा कमान?

वहीं, बॉलिंग की बात करें तो दिल्ली की तरफ से इस सीजन अभी तक किसी भी बॉलर ने ज्यादा इम्प्रेस नहीं किया है. टीम के लिए सबसे ज्यादा 7 विकेट लुंगी एनगिडी ने लिए हैं. अक्षर पटेल, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को 5-5 विकेट मिले हैं. दिल्ली की टीम को जीत दिलाने में सभी प्लेयर्स का मिला-जुला प्रदर्शन काम आया है. टीम इसे आगे भी जारी रखना चाहेगी.

IPL 2026 में DC के मुकाबले SRH के बैटर्स ने दमदार बैटिंग की है. हैदराबाद के पावर हिटर हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 283 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास है. दिल्ली के खिलाफ मैच में वह उसी लय में बैटिंग करते दिख सकते हैं. DC के लिए सबसे बड़ा खतरा भी हो सकते हैं.  

SRH के कप्तान ईशान किशन ने भी टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन बैटिंग की है. वह 213 रन बना चुके हैं. उनके अलावा, अभिषेक शर्मा भी शानदार टच में हैं. उनके बल्ले से 188 रन निकल हैं.

बॉलिंग में SRH की हालत दिल्ली जैसी है. इस सीजन हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 8 विकेट ईशान मलिंगा के नाम हैं. जबकि, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने 5-5 विकेट लिए हैं.

हेड टू हेड आंकड़े

SRH और DC के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें, तो सनराइजर्स के पास थोड़ी बढ़त है. IPL में दोनों टीमों के बीच 26 मैच हुए हैं. इस दौरान सनराइजर्स ने 13 और दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच जीते. दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा और एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला.

राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों का रिकॉर्ड?

IPL के ओवर ऑल मैचों में भले सनराइजर्स आगे हो, लेकिन राजीव गांधी स्टेडियम में दिल्ली ने SRH को जोरदार टक्कर दी है. हैदराबाद में अब तक दोनों टीमों ने 7 मैच खेले हैं. 3 सनराइजर्स ने जीते और 3 मैच दिल्ली के नाम रहे. जबकि, एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला. इन स्टैट्स से पता चलता है कि दोनों टीमों के बीच 21 अप्रैल का मैच कांटे का होगा. जो टीम सभी डिपार्टमेंट्स में अच्छा करेगी, वो मैच जीतने की दावेदार होगी.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()