इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. टीम इंडिया (Team India) ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई. सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतना जरूरी था. लेकिन, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. T20 वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होने पर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. आलोचनाओं के बीच टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) ने कैप्टन का बचाव किया.
T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत की होगी कप्तानी से छुट्टी? हेड कोच ने दिया जवाब
टीम इंडिया (Team India) विमेंस T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. उसे लास्ट ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया. टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं. हेड कोच अमूल मजूमदार ने इस पर जवाब दिया.


पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार से पूछा गया क्या हरमनप्रीत कप्तान बनी रहेंगी? इस सवाल के जवाब में हेड कोच ने कहा, आखिरी फैसला सेलेक्टर्स का है. लेकिन मेरा मानना है कि इस अनुभवी प्लेयर को टीम का कप्तान बने रहना चाहिए. हरमनप्रीत फिलहाल फॉर्म और कप्तानी की वजह से आलोचकों के निशाने पर हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि हेड कोच अभी भी उनके साथ हैं.
अमोल मजूमदार ने प्रदर्शन पर जताई चिंताहेड कोच ने T20 वर्ल्ड कप में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर चिंता जताई. सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं करने पर उन्होंने कहा कि भारत को अपनी बॉलिंग और फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि टीम को ज्यादा अग्रेसिव बैटिंग अप्रोच अपनानी होगी. हेड कोच ने माना कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हम 15-20 रन ज्यादा बना सकते थे. इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय टीम अगले 18 महीनों में मजबूत यूनिट बन जाएगी.
हेड कोच के मुताबिक,
अगर मुझे पूरे टूर्नामेंट में खास बातें बतानी हों, तो मुझे लगता है कि टीम को बॉलिंग और फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है. हमें बैटिंग में भी थोड़ा अग्रेसिव होना होगा. हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15-20 रन और बना सकते थे.
कोच ने आगे बताया कि अगर आप हमारे बॉलिंग अटैक को देखें, तो यह इंटरनेशनल लेवल पर काफी अनुभवहीन है. मैंने यह बात पहले भी कही है. आप मुझे 18 महीने दीजिए यही बॉलिंग अटैक बहुत अलग होगी.
ये भी पढ़ें: नाइट क्लब स्कैंडल नहीं, ये है बेन स्टोक्स के संन्यास की असली वजह!
हरमनप्रीत की निराशाजनक परफॉर्मेंसविमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की परफॉर्मेंस निराशाजनक रही. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी पारी छोड़ दें, तो बाकी मैच में वह अपनी बल्लेबाजी से असर नहीं डाल पाईं. उन्होंने 5 मैचों में 141 रन स्कोर किए. उनका बेस्ट स्कोर 56 रन रहा. बतौर कप्तान यह हरमनप्रीत का पांचवां T20 वर्ल्ड कप था. एक प्लेयर के तौर पर उन्होंने सभी 10 विमेंस T20 वर्ल्ड कप में पार्टिसिपेट किया है.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया
















