The Lallantop

पाकिस्तानी पत्रकार ने हार पर प्रधानमंत्री को खींचा, जनता ने कायदे से पुराने कांड याद दिला दिए!

बोले, 'कम से कम हम अपने प्रधानमंत्री के सामने नहीं हारे.' जनता ने फैक्ट तो चेक किया ही, घसीटा अलग से.

Advertisement
post-main-image
जनता हाथ धोकर इहतेशाम के पीछे पड़ गई है. (फ़ोटो - बिज़नेस टुडे/X)

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप फ़ाइनल (IND vs AUS) में 6 विकटों से हरा दिया है. भारतीय फ़ैन्स के लिए एक दुखी दिन. क्या दुखी, पीड़ादायक कहना चाहिये इसे तो. और इस पीड़ा पर लोग नमक रगड़ने से बाज़ नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक नमूना पड़ोसी मुल्क में दिखा. पाकिस्तानी पत्रकार एहतशाम उल हक़ ने भारत के पाले से मैच छूटते देखते हुए पोस्ट कर दिया, 'कम से कम हम अपने प्रधानमंत्री के सामने नहीं हारे.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, न्यूज़ एजेंसी ANI ने 18 नवंबर को ही जानकारी दे दी थी कि गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस फ़ाइलन मुक़ाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीफ़ गेस्ट होंगे. आज, सुबह से ही ख़बर उड़ने लगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब निकल रहे हैं, तब पहुंच रहे हैं. फिर ख़बर आई कि जीतने वाली टीम को ट्रॉफ़ी भी वही देंगे. पहली पारी में गृह मंत्री अमित शाह दिखे, मगर प्रधानमंत्री का कोई सुराग़ नहीं. फिर दूसरी पारी की अंत में - जब भारतीय टीम मैच से लगभग बाहर हो चुकी थी - प्रधानमंत्री स्टैंड्स में बैठे दिखे. जनता को मुस्कुराते हुए हाथ भी हिलाया. और वादानुसार, जीतने वाली टीम के कप्तान को ट्रॉफ़ी भी दी.

Advertisement

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताकर रोहित की तारीफ करने वाला खिलाड़ी

इसी पेग को लेकर एहतशाम ने ट्वीट किया कि कमसे कम पाकिस्तान की टीम कभी किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सामने नहीं हारी. लेकिन जनता न केवल उनकी ऐसी-तैसी की, उनका फ़ैक्ट चेक भी कर दिया. उन्हें 2011 का सेमी-फ़ाइनल याद दिलाया. भारत बनाम पाकिस्तान. दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष - डॉ मनमोहन सिंह और युसुफ़ रज़ा गिलानी - दर्शकों में शामिल थे. भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हरा दिया था. टीम 260 ही बना पाई थी, मगर पड़ोसियों को मात्र 213 पर समेट दिया. मोहाली में हुए इस मैच में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री गिलानी ने अपनी टीम को हारते हुए देखा था.

Advertisement

एक तो इस तरह के रिऐक्शन हैं. दूसरे - और सबसे ज़्यादा - कॉमेंट्स ऐसे हैं कि 'तुम्हारे प्रधानमंत्री जेल में हैं'. या 'तुम्हारे यहां प्रधानमंत्री होते हैं क्या?' इन कॉमेंट्स का कॉन्टेक्सट ये है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान जेल में है. इसी साल की मई में उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में उठा लिया गया था. 

इमरान की पार्टी और उनके प्रशंसक कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तानी मिलिट्री इस्टैब्लिशमेंट के साथ अनबन का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है. जानलेवा कोशिशें हुईं, घर में तोड़-फोड़ हुई, आंसू गोले दागे गए और अब क़ैद कर लिए गए हैं.

हालांकि, एहतशाम ने अपनी तरफ़ से भरसक जवाब दिए हैं. विरेंदर सहवाग, इरफ़ान पठान के पुराने पोस्ट्स खोद कर निकाल रहे हैं. उसका जवाब दे रहे हैं. और भी पोस्ट्स का जवाब दे रहे हैं. ख़ासकर उन पोस्ट्स का, जिसमें भारतीयों ने पाकिस्तानी की हार को भूना है.

मैच का ब्योरा

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पैट कमिंस ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. रोहित शर्मा ने एक बार फिर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. जॉस हेडलवुड और मिचेल स्टार्क की गेंदों पर अटैकिंग खेला. ताबड़तोड़ 47 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद क्रीज़ पर आए विराट कोहली. उधर टॉप-ऑर्डर में शुभमन गिल जल्दी वापस चले गए. श्रेयस से फ़ैन्स को उम्मीद थी, वो भी जल्दी ही आउट हो गए. विराट एक ओर टिके रहे. केएल राहुल के साथ मिलकर पारी संभाली. दोनों ने भारत को 150 के पास पहुंचाया. सेट होने के बाद विराट पैट कमिंस की बॉल पर प्लेडाउन हो गए. तब तक उन्होंने अपना पचासा पूरा कर लिया था. केएल राहुल ने भी पचासा जड़ा. हालांकि, उसके बाद वो भी ज़्यादा देर क्रीज़ पर नहीं टिके. भारत ने बोर्ड पर 240 रन टांग दिए. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन और हेजलवुड-कमिंस ने दो-दो विकेट निकाले.

ये भी पढ़ें - रोहित ने आज भी वही किया जो वो पूरे टूर्नामेंट में करते आए हैं

जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ फ़ील्ड पर उतरे, तो उन्होंने मोर्चा अपने हाथ से जाने नहीं दिया. शमी ने वॉर्नर को और बुमराह ने टॉप-ऑर्डर को निपटा दिया. लेकिन तब पर भी ट्रैविस हेड और मार्नस लाबूशेन ने मिलकर पूरा गेम अपने हाथ ले लिया. 195 रनों की ग़ज़ब साझेदारी की. कुल 19 चौके और 4 छक्के. आख़िरी के ओवर्स निकले भी, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. 

Advertisement