The Lallantop

CSK के खिलाफ मुंबई को जीत जरूरी, पर संजू को कैसे रोकेगी मुंबई इंडियंस?

रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो IPL में मुंबई और चेन्नई के बीच ज्यादातर कांटे की टक्कर हुई है. हेड टू हेड आंकड़ों में MI को चेन्नई के खिलाफ थोड़ी बढ़त हासिल है. CSK और MI के बीच अब तक 40 मैच खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 21 और चेन्नई ने 19 मुकाबले जीते हैं.

Advertisement
post-main-image
CSK मुंबई को अपने होम ग्राउंड पर चुनौती देगा. (फोेटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 में 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जो प्लेऑफ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है।
  • मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का दोनों का प्रदर्शन इस सीजन कमजोर रहा है, कारण उनके बल्लेबाज और गेंदबाज अपेक्षित स्तर पर नहीं खेल पाए हैं।
  • अगर यह मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच चेन्नई की हार के साथ खत्म होता है, तो चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचना और भी मुश्किल हो जाएगा जबकि मुंबई अपनी स्थिति मजबूत कर सकेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) IPL की सबसे सफल टीमें हैं. दोनों टीमें 5-5 बार खिताब जीत चुकी हैं. IPL में CSK और MI का लंबे समय तक दबदबा रहा. लेकिन, मौजूदा सीजन में दोनों टीमें स्ट्रगल कर रही हैं. IPL 2026 के प्लेऑफ में जाने के लिए दोनों टीमों के लाले पड़े हैं. 2 मई को मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला होगा. यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को मैच जीतना जरूरी है. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) अपने होम ग्राउंड पर हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगे. वहीं, मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में चेन्नई को हराकर पिछली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी.

Advertisement
मुश्किल में मुंबई

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत खस्ता है. टीम में कई स्टार प्लेयर्स की मौजूदगी के बावजूद, MI जीत के लिए तरस रही है. मौजूदा सीजन में मुंबई अपनी लय नहीं पकड़ पाई. हार्दिक पंड्या की टीम को होम ग्राउंड से लेकर बाहर भी हार झेलनी पड़ी. टीम पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा है. इस सीजन मुंबई इंडियंस 8 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीत पाई है. 6 मुकाबले में उसे हार मिली. टीम के ज्यादातर बैटर्स और बॉलर्स स्ट्रगल करते दिखे. CSK और SRH के खिलाफ लगातार 2 मैच हारकर आ रही मुंबई इंडियंस चेन्नई के में हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी.

MI के बैटर और बॉलर्स फ्लॉप

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज और गेंदबाज टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. इस सीजन मुंबई इंडियंस का कोई भी बैटर 15 बैटर्स की लिस्ट में नहीं है. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 260 रन रेयान रिकल्टन ने बनाए हैं.

Advertisement

बॉलिंग में भी मुंबई का हाल बुरा है. जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के होते टीम का कोई भी बॉलर टॉप-5 की लिस्ट में नहीं है. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट अल्लाह गजनफर ने लिए हैं. उनके अलावा, बाकी गेंदबाजों ने अब तक निराश ही किया है. अगर चेन्नई के खिलाफ टीम का यही हाल रहा, तो जीतना मुश्किल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: सूर्यवंशी ने बुमराह-बोल्ट, कमिंस किसी को नहीं छोड़ा! इस बॉलर को 450 के स्ट्राइक रेट से तोड़ा

CSK के लिए चुनौती कम नहीं

IPL 2026 में जो हाल मुंबई इडियंस का है, करीब वही हाल चेन्नई सुपर किंग्स का है. CSK के लिए प्लस पॉइंट ये है कि उसने 8 में से 3 मैच जीते हैं. टीम पॉइंट्स टेबल पर छठे नंबर पर है. पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद, टीम पर वापसी करने का प्रेशर है. अगर मुंबई के खिलाफ मैच हाथ से निकल गया, तो CSK की राह प्लेऑफ के लिए मुश्किल हो जाएगी.

Advertisement

इस सीजन चेन्नई की बैटिंग टीम का बड़ा कंसर्न है. संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को छोड़ दें, तो बाकी बैटर्स क्लिक नहीं कर पाए. संजू 304 रन बनाकर टीम के लीडिंग स्कोरर हैं. वहीं. इंजर्ड होने से पहले म्हात्रे ने 201 रन बनाए थे. इस मुकाबले में संजू सैमसन मुंबई के लिए बड़ी चुनौती होंगे. 

बॉलिंग की बात करें, तो अंशुल कम्बोज और जेमी ओवटन को दूसरे एंड से ज्यादा हेल्प नहीं मिली. अंशुल IPL 2026 में चेन्नई के लीडिंग विकेट टेकर हैं. उन्होंने 14 विकेट लिए हैं. वहीं, जेमी ओवरटन अब तक 9 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है.

CSK vs MI हेड टू हेड

रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो IPL में मुंबई और चेन्नई के बीच ज्यादातर कांटे की टक्कर देखने को मिली है.  हेड टू हेड आंकड़ों में MI को चेन्नई के खिलाफ थोड़ी बढ़त हासिल है. CSK और MI के बीच अब तक 40 मैच खेले गए हैं जिनमें मुंबई ने 21 और चेन्नई ने 19 मुकाबले जीते हैं.

वहीं, एमए चिदंबरम स्टेडियम में भी मुंबई को चेन्नई के खिलाफ बढ़त हासिल है. इस ग्राउंड पर CSK और MI के बीच 9 मैच हुए हैं. इस दौरान मुंबई ने 5 और चेन्नई ने 4 मुकाबले जीते.  मुंबई और चेन्नई की राइवलरी जग जाहिर है. 2 मई को जब दोनों टीमें आपस में टकराएंगी, तो क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement