एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच हैंडशेक विवाद काफी चर्चा में रहा. इसी टूर्नामेंट से इंडियन प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी को फॉलो किया था. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के क्रिकेटर्स से हाथ नहीं मिलाया. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 3 बार आमने-सामने हुए थे. वहीं, अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने एशिया कप 2025 हुए पहले हैंडशेक विवाद पर बात की है. उनका कहना है कि हैंडशेक फॉर्मेलिटी को पूरा करने के लिए उनकी टीम इंडियन टीम के ड्रेसिंग रूम के तरफ भी गई थी.
'हाथ मिलाने के लिए उत्सुक नहीं...', सलमान आगा ने नो हैंडशेक विवाद पर क्या कहा?
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच साल 2025 एशिया कप में पहली बार हैंडशेक नहीं हुआ था. इसके बाद से दोनों देशों की टीमों के बीच नो हैंडशेक पॉलिसी लागू है.


एक पॉडकास्ट में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने बात करते हुए कहा कि उन्हें हाथ न मिलाने की बात टॉस से ठीक पहले बताई गई थी. आगा के मुताबिक,
मैं टॉस के लिए गया था, उससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. हैंडशेक हुआ, ट्रॉफी शूट हुआ उसमें भी हैंडशेक हुआ. जब मैं टॉस के लिए जा रहा था, तो काफी नॉर्मल था. मुझे अंदाजा था कि यह इतना नॉर्मल नहीं होगा. लेकिन, मुझे यह पता नहीं था कि कोई हैंडशेक नहीं होगा.
उन्होंने आगे कहा,
ड्रेसिंग रूम के तरफ भी गएमैं अपने मीडिया मैनेजर नईम भाई के साथ टॉस के लिए गया. मैच रेफरी जिनका मुझे नाम याद नहीं है, वो मुझे साइड पर ले गए और कहा, हम कुछ ऐसा करने वाले हैं हैंडशेक नहीं होगा. उस पर ध्यान दें. मैंने कहा, अगर हाथ नहीं मिलाना है, तो कोई बात नहीं. मैं भी हाथ मिलाने के लिए उत्सुक नहीं हूं. तो यही हुआ था. मैच रेफरी ने मुझे पहले बता दिया था कि हैंडशेक नहीं होगा.
इस मैच में पाकिस्तान को हार मिली थी. मैच के बाद सलमान अली आगा और पूरी टीम भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम की तरफ गई. वहां पर कुछ देर तक इंतजार किया. लेकिन, दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. सलमान अली आगा ने आगे बताया,
जारी है नो हैंडशेक पॉलिसीहम मैच हार गए थे. मैच के बाद, हम हाथ मिलाने के लिए पवेलियन की तरफ गए. फिर भी दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच हैंडशेक नहीं हुआ.
एशिया कप 2025 के बाद से भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर्स के बीच नो हैंडशेक पॉलिसी लागू है. साल 2025 में 50 ओवर के विमेन्स वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान की महिला खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था. ये पॉलिसी अंडर-19 एशिया कप और मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी लागू रही.
ये भी पढ़ें: 'बच्चे से इतना कभी नहीं डरा', वैभव को आउट कर आंखें तो दिखाईं, मैच के बाद जैमीसन ये भी बोले
भारतीय प्लेयर्स क्यों नहीं मिलाते हाथ?22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी. इसकी जिम्मेदारी लश्कर-ए- तैयबा समर्थित आतंकी संगठन TRF ने ली थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इन्कार कर दिया. दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच आज भी नो हैंडशेक पॉलिसी जारी है.
वीडियो: यशस्वी जायसवाल का जो ऑफर विराट ने कबूला, रोहित शर्मा ने क्यों ठुकराया?






















