The Lallantop

दिल्ली में 30 साल के जज अपने घर में मृत मिले, आत्महत्या की आशंका

सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को डीडी नंबर-34 पर पीसीआर कॉल मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पता चला कि 30 साल के अमन कुमार शर्मा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली में 30 साल के जज अपने घर पर मृत मिले. (फोटो- इंडिया टुडे)

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात 30 साल के एक जज की आत्महत्या का मामला सामने आया है. शनिवार, 2 मई को साउथ दिल्ली के ग्रीनपार्क में अपने घर में वो मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि उन्हें एक पीसीआर कॉल मिली थी. इसमें बताया गया कि ग्रीनपार्क के रहने वाले जज अमन कुमार शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. फोन करने वाले शख्स जज के बहनोई शिवम बताए जा रहे हैं. वह डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले हैं. जानकरी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद मामले की जांच में जुट गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को डीडी नंबर-34 पर पीसीआर कॉल मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पता चला कि 30 साल के अमन कुमार शर्मा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. वह कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव के पद पर तैनात थे और न्यायिक सेवा से जुड़े हुए थे.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, घटना के बारे में मृतक के जीजा शिवम ने पुलिस को जानकारी दी थी. शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. फिर भी पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस परिजन और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
कौन थे अमन कुमार शर्मा?

अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस जॉइन की थी. उन्होंने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई आपराधिक और दीवानी मामलों की सुनवाई की और अलग-अलग अदालतों में जज के तौर पर काम किया. अक्टूबर 2025 से वह कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में फुल-टाइम सचिव के पद पर तैनात थे.

वीडियो: मुख्यमंत्री मोहन यादव को कांग्रेस ने क्यों ट्रोल कर दिया?

Advertisement
Advertisement