भारत में जैसे IPL होता है, उसी तरह पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में PSL होता है. उनकी अपनी T20 लीग है. जहां अलग-अलग शहरों के नाम से टीमें आपस में भिड़ती हैं. आजकल PSL मैच चल रहे हैं. इस बीच 29 फरवरी को हुए मैच के दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटो टीवी से लिए स्क्रीनशॉट का है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के विन फोरकास्ट सिस्टम (win forecast system) की धज्जियां उड़ रही हैं.
PSL में कैसे हुई गणित की दर्दनाक मौत, इंटरनेट पर लोटपोट हुई जनता
पाकिस्तान के क्वेटा और कराची की टीमों के बीच मैच चल रहा था. ऐसा क्या हुआ कि एक टीम का विन फोरकास्ट माइनस पर पहुंच गया?

फोटो से पता चलता है कि मैच कराची और क्वेटा की टीमों के बीच था. क्वेटा को दो बॉलों में तीन रनों की जरूरत थी. इसी बीच विन फोरकास्ट फ्लैश हुआ. उस पर क्वेटा के जीतने के चांस 101 फीसदी लिखे हुए दिखाई दिए. दूसरी तरफ कराची के जीतने के चांस -1 फीसदी रिफ्लेक्ट हुए. बस फिर क्या किसी ने स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. और भारत के यूजर्स ने ट्रोलिंग शुरू कर दी. किसी ने विन फोरकास्ट कैलकुलेट कर रहे शख्स को रोस्ट किया तो किसी ने हारने वाली टीम पर मीम बनाए.
एक यूजर ने लिखा- इसलिए ही एजुकेशन जरूरी है.

एक यूजर ने मीम शेयर कर कराची टीम स्टाफ की हालत बयान की.

एक ने लिखा- वाह! PSL में मैथ्स की दर्दनाक मौत.

अन्य यूजर ने लिखा- ये तो पाकिस्तान की फील्डिंग से भी ज्यादा खराब बात है.

निर्मल नाम के यूजर ने कमेंट में पूछा कि ये रीयल है या मजाक के लिए बनाया गया है.

एक यूजर ने फोरकास्ट को कोहली और बाबर के बीच कंपेरिजन बता दिया.

एक ने पूछा कि वहां बैठकर कौन ये कैलकुलेट कर रहा है.

अन्य यूजर ने ताना मारते हुए कमेंट किया कि हमारा कबड्डी लीग भी पाकिस्तान लीग से बेहतर है.

ये भी पढ़ें- IPL फाइनल मैच में दिखी ये 'बाल्टी' क्यों वायरल, लोगों ने BCCI को बुरा लपेट लिया!
कई यूजर ने मजेदार मीम्स शेयर किए.

बहुत मुमकिन है कि ये टाइपो हो या कोई इंसानी गलती, मगर लोग इंटरनेट पर इसके मज़े तो ले ही रहे हैं. मामले पर आपकी क्या राय है, नीचे कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं.
लल्लनटॉप वायरल हो रही फोटो की पुष्टि नहीं करता है.
वीडियो: IPL शूट से लीक हुए ऋषभ पंत, KL राहुल, हार्दिक पंड्या और श्रेयस के वीडियो, देखे क्या?










