The Lallantop

6 महीने में 23 को मौत की सजा देने वाले जज का तबादला, अब फैमिली कोर्ट में तैनाती

अप्रैल से सितंबर के बीच 11 मामलों में 23 लोगों को मौत की सजा सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर मुजफ्फरनगर फैमिली कोर्ट में तबादला कर दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
जज रवि कुमार दिवाकर का फैमिली कोर्ट में तबादला हो गया. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जज रवि कुमार दिवाकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुजफ्फरनगर से फैमिली कोर्ट में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश के पद पर तबादला किया गया है, जहां वे अब कार्यरत हैं।
  • यह तबादला उन मामलों के ट्रांसफर के बाद हुआ जिसमें उन्होंने अप्रैल से सितंबर के बीच 23 मौत की सजाएँ सुनाई थीं और 97 हत्या संबंधी केस उनकी अदालत से हटाए गए थे।
  • तबादले के बाद जज रवि कुमार दिवाकर ने अपने साथ हुए कथित अन्याय को उजागर किया है, और आगामी दिनों में इस मामले पर प्रतिक्रिया और न्यायिक प्रक्रिया पर प्रभाव देखा जाएगा।

सिर्फ 6 महीने में 23 लोगों को मौत की सजा सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का तबादला फैमिली कोर्ट में हो गया है. अधिकारियों ने रविवार, 25 अक्टूबर को बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मुजफ्फरनगर फैमिली कोर्ट में भेजा गया है. वो यहां अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश (Additional Principal Judge) के पद पर काम करेंगे. जज रवि कुमार दिवाकर ने इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच 11 मामलों में 23 लोगों को मौत की सजा सुनाई थी. इसके बाद हत्या और गंभीर अपराधों से जुड़े 97 केसों को उनकी अदालत से ट्रांसफर कर दिया गया था. इस पर जज रवि दिवाकर ने नाराजगी भी जताई थी. 

Advertisement

17 सितंबर को जज रवि कुमार दिवाकर ने एक मामले की सुनवाई के दौरान 35 पन्नों के फैसले में अपना दर्द जाहिर किया था. इसके तकरीबन आधे भाग में उन्होंने अपने साथ हुए कथित ‘अन्याय’ के बारे में टिप्पणी की और कहा कि जो मामले उनसे वापस लिए गए थे, उनमें हत्या के गंभीर आरोपों वाले ऐसे केस थे जिनकी सुनवाई आधी हो चुकी थी. बिना कोई कारण बताए और जिला जज के रिटायर होने से सिर्फ 13 दिन पहले उन्हें वापस ले लिया गया. रवि दिवाकर ने सवाल उठाया कि जज का काम न्याय करना है और अगर उसी जज के साथ अन्याय हो तो वह कहां जाएगा?

कौन हैं रवि कुमार दिवाकर?

46 साल के जज रवि कुमार दिवाकर अपने कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं. वह लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्होंने 2009 में आजमगढ़ में एडिशनल सिविल जज के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद मई 2015 में उन्हें सुल्तानपुर में सिविल जज बनाया गया. लगभग पांच महीने बाद वह ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर प्रमोट हुए. उनके पास BCom और LLM की डिग्री है. जज दिवाकर नवंबर 2025 से मुजफ्फरनगर में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज के तौर पर काम कर रहे थे.  

Advertisement

वीडियो: मणिपुर में फिर तनाव, मैतेई युवक की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद, कॉन्सर्ट में क्या हुआ था?

Advertisement
Advertisement