The Lallantop

मुंबई इंडियंस को मिला धाकड़ हेड कोच! बतौर प्लेयर टीम को 5 बार IPL चैंपियन बनाया था

IPL 2027 : Mumbai Indians और इसकी सहयोगी फ्रेंचाइजी से Kieron Pollard लंबे समय से जुड़े रहे हैं. वह प्लेयर के तौर पर मुंबई इंडियंस के लिए 13 साल खेले. MI ने उन्हें IPL 2010 के ऑक्शन में प्लेयर के तौर पर खरीदा था. वह मुंबई इंडियंस के लिए पांचों टाइटल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे.

Advertisement
post-main-image
कायरन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस का नया हेड कोच बनाया गया है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले कायरन पोलार्ड को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है, जो इससे पहले चार सीजनों तक टीम के बैटिंग कोच के रूप में काम कर चुके हैं।
  • महेला जयवर्धने के इस्तीफे के बाद मुंबई इंडियंस को नया मुख्य कोच नियुक्त करने की जरूरत पड़ी, जिससे पोलार्ड को यह पद सौंपा गया है क्योंकि वे टीम के साथ लंबे समय से जुड़े हैं।
  • पोलार्ड का पहला काम IPL 2027 से पहले रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम का चयन करना होगा, जिसके लिए 16 दिसंबर को गोवा में ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस (MI) को नया हेड कोच मिल गया है. MI ने IPL 2027 से पहले कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. इससे पहले, वह बीते चार सीजन से मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच थे. खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने IPL 2023 के बाद लीग से रिटायरमेंट ले लिया था. पोलार्ड MI के पूर्व हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) की जगह लेंगे. जयवर्धने ने 17 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

Advertisement
पोलार्ड का MI से लंबा रिलेशन

कायरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस और इसकी सहयोगी फ्रेंचाइजी से लंबे समय से जुड़े रहे हैं. वह प्लेयर के तौर पर मुंबई इंडियंस के लिए 13 साल खेले. MI ने उन्हें IPL 2010 के ऑक्शन में प्लेयर के तौर पर खरीदा था. वह मुंबई इंडियंस के लिए पांचों टाइटल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे. उनके रहते MI ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL का फाइनल जीता. इसके अलावा, पोलार्ड पोलार्ड 2011 और 2013 में चैंपियंस लीग T20 का खिताब जीतने वाली टीम में भी शामिल थे. 

पोलार्ड का शानदार रिकॉर्ड

पोलार्ड का IPL में शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने IPL में MI के लिए 189 मैच खेले और 3,412 रन बनाए. पोलार्ड के नाम IPL में 16 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं. लीग में उनका हाईएस्ट स्कोर 87 रन नॉट आउट रहा. बैटिंग के अलावा, पोलार्ड ने बॉलिंग में भी कमाल किया. उन्होंने IPL में मुंबई के लिए  69 विकेट लिए. लीग में 44 रन पर 4 विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है.

Advertisement

कायरन पोलार्ड प्लेयर के तौर पर आखिरी बार 2022 में खेले थे. इसके बाद, उन्होंने MI के बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाली. लेकिन, अब IPL 2027 से पहले उन्हें टीम का हेड कोच बना दिया गया है.

पोलार्ड ने जताया आभार

मुंबई इंडियंस का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद पोलार्ड ने फ्रेंचाइजी का आभार जताया है. उन्होंने MI के स्टेटमेंट के हवाले से कहा, 

मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनना मेरे लिए सम्मान की बात है. MI मेरी लाइफ और करियर का अहम हिस्सा रही है. मेरा MI की टीम, प्लेयर्स और इसके फैंस के साथ खास जुड़ाव है. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है.

Advertisement

पोलार्ड ने आगे कहा, 

एक प्लेयर और फिर कोच के तौर पर मैंने इस सफर को करीब से देखा है. इसलिए मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस किस सोच के साथ काम करती है. मैं यह भी समझता हूं कि ब्लू और गोल्ड जर्सी पहनकर टीम को रिप्रजेंट करना कितनी बड़ी जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को विमेंस T20 वर्ल्ड कप के सभी मैचों की मेजबानी चाहिए, टीम इंडिया कहां खेलेगी?

नीता अंबानी ने दी बधाई

पोलार्ड पिछले कई सालों से MI की दूसरी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए भी खेलते रहे हैं. इनमें MLC, ILT20 और SA20 की टीमें शामिल हैं. 39 साल के पोलार्ड अभी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं. इस साल, उन्होंने MLC में MI न्यूयॉर्क और CPL में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को रिप्रजेंट किया था. उन्हें मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनाए जाने पर टीम की सह-मालकिन नीता अंबानी ने कहा, 

पोलार्ड 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे. पिछले 16 सालों में वह हमारी फैमिली का अहम हिस्सा बन गए हैं. प्लेयर के तौर पर उन्होंने हमें कई यादगार पल दिए. कोच के रूप में भी उन्होंने अपना अनुभव, जुनून और खेल की गहरी समझ टीम के साथ साझा की है. 

इस दौरान नीता अंबानी ने आगे कहा कि वह जानते हैं कि MI की जर्सी पहनने का मतलब क्या है. पलटन के लिए खेलने के लिया क्या जरूरी है. उन्हें पूरा यकीन है कि पोलार्ड इस नई जिम्मेदारी में उसी कमिटमेंट, विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे. साथ ही नीता ने टीम को आगे ले जाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं. 

MI का हेड कोच बनने के बाद, पोलार्ड का पहला काम IPL 2027 के ऑक्शन से पहले रिटेन किए जाने वाले प्लेयर्स का नाम तय करना होगा. IPL के आगामी सीजन के लिए 16 दिसंबर को गोवा में प्लेयर्स का ऑक्शन होगा. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement