The Lallantop

पैरा एशियन गेम्स में भारत का बेस्ट प्रदर्शन, आधे दल ने ही मार दिया मेडल्स का शतक

इस बार भारत ने सिर्फ 168 खिलाड़ियों का दल भेजा था. यह पिछली बार के 309 खिलाड़ियों के दल से लगभग आधा था. इसके बावजूद भारत ने 108 मेडल के पिछले प्रदर्शन में सुधार किया और 114 मेडल अपने नाम किए.

Advertisement
post-main-image
भारत ने पैरा एशियन गेम्स 2026 में बेस्ट प्रदर्शन किया है. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने एशियन पैरा गेम्स में 23 अक्टूबर तक कुल 114 मेडल जीते, जिनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं, जिससे भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।
  • इस बार भारत ने पिछले 309 खिलाड़ियों के बजाय सिर्फ 168 खिलाड़ियों का दल भेजा था, बावजूद इसके खिलाड़ियों ने नया मेडल रिकॉर्ड बनाया जो कम टीम होने के बावजूद बेहतर प्रदर्शन का संकेत है।
  • भारत के पैरा एथलेटिक्स में 65 मेडल और पैरा बैडमिंटन में 16 मेडल शामिल हैं, जिससे इनके अगले स्तर के टूर्नामेंटों में तैयारी और संभावित प्रदर्शन का मार्ग प्रशस्त होगा।

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने एशियन पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. भारत ने 23 अक्टूबर को अपना अभियान खत्म होने तक कुल 114 मेडल जीते. इनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. खास बात यह है कि इस बार भारत ने सिर्फ 168 खिलाड़ियों का दल भेजा था. यह पिछली बार के 309 खिलाड़ियों के दल से लगभग आधा है. इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया. भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा.

Advertisement
पैरा एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा मेडल

भारत को सबसे ज्यादा मेडल पैरा एथलेटिक्स में मिले. इस खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने 65 मेडल जीते. इनमें 22 गोल्ड, 19 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. पैरा बैडमिंटन में भारत ने 16 मेडल जीते. वहीं, पैरा स्विमिंग में भारत के खाते में 11 मेडल आए. पिछले सीजन में भारत को इस खेल में सिर्फ एक मेडल मिला था. पैरा टेबल टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों ने सात ब्रॉन्ज मेडल जीते. पिछली बार इस खेल में भारत को दो ब्रॉन्ज मेडल मिले थे.

भारत का प्रदर्शन

पैरा तीरंदाजी में भारत ने तीन गोल्ड और तीन सिल्वर समेत कुल छह मेडल जीते. शीतल देवी इस खेल की प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में शामिल रहीं. उन्होंने दो गोल्ड और एक सिल्वर समेत तीन मेडल अपने नाम किए. पैरा शूटिंग में भारत को दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज समेत कुल पांच मेडल मिले. पैरा जूडो में भारतीय खिलाड़ियों ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत के खाते में दो सिल्वर मेडल आए.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 4 साल से थीं नजरअंदाज, अब इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने भारी मन से लिया संन्यास! 

आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों ने किया कमाल

23 अक्टूबर को भारतीय खिलाड़ियों ने नौ गोल्ड मेडल जीते. पैरा बैडमिंटन में भारत को तीन गोल्ड मिले. इनमें पेरिस पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार और नवीन शिवकुमार के सिंगल्स इवेंट के गोल्ड मेडल शामिल रहे. नितेश ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग में गोल्ड जीता. उन्होंने मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 इवेंट में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया.

पैरा एथलेटिक्स में संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता. हनेई ने भी जैवलिन थ्रो एफ37/38 इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड अपने नाम किया. मौजूदा पैरालंपिक और वर्ल्ड चैंपियन सुमित अंतिल ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में अपने खिताब का बचाव किया. इस इवेंट में भारत का दबदबा रहा. सुमित ने गोल्ड, महेंद्र गुर्जर ने सिल्वर और संदीप सरगर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: दुनियाभर की वेबसाइट्स क्यों बंद हो गईं?

Advertisement