भारत के खिलाफ खेली जा रही T20 सीरीज में न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कीवी टीम के दो दिग्गज बॉलर टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे T20I में नहीं खेलेंगे. टीम के स्टार बॉलर मैट हेनरी तो पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि पेसर लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे. ये दोनों गेंदबाज ऐसे वक्त पर टीम से बाहर हुए, जब न्यूजीलैंड सीरीज में 0-2 से पीछे है. 22 और 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए दोनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की.
न्यूजीलैंड की T20 सीरीज में मुश्किल बढ़ी, अहम मुकाबले से बाहर हुए दो दिग्गज बॉलर
न्यूजीलैंड के लिए तीसरा मैच अहम है. मेजबान टीम भारत के खिलाफ चल रही T20 सीरीज में 0-2 से पीछे है. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने कीवियों को 4 विकेट से हराया. इसके बाद दूसरे मैच में भी भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी.

क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ दूसरा टी20 मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड ने पेसर्स को रेस्ट देने का फैसला किया है. टीम बाकी मैचों में बॉलर्स को बदल-बदलकर मौका देगी. ये फैसला प्लेयर्स के वर्कलोड को मैनेज करने की योजना का हिस्सा है. इस वजह से मैट हेनरी अब T20 सीरीज के बाकी मैच नहीं खेलेंगे. वे क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे. इसके बाद वे 2 नवंबर को ऑकलैंड में ODI टीम से जुड़ेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला ODI 4 नवंबर को खेला जाएगा.
24 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I खेला गया. मैट हेनरी ने इस मैच में सिर्फ 2 ओवर की बॉलिंग की. इसके बाद वे ग्राउंड से बाहर चले गए. मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि हेनरी की पिंडली में खिंचाव था.
लॉकी फर्ग्यूसन 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे T20I के लिए वेलिंगटन नहीं जाएंगे. वे 25 अक्टूबर को ऑकलैंड पहुंचेंगे. फर्ग्युसन सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. इसके बाद पांचवां और आखिरी T20I मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से हारने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने तिलक वर्मा की तारीफ क्यों की?
वर्कलोड पर न्यूजीलैंड के हेड कोच क्या बोले?क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लेयर टिकनर आखिरी तीन T20I मैचों के लिए वेलिंगटन में न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ेंगे. जबकि, जोश क्लार्कसन ऑकलैंड जाएंगे. वे सीरीज के लास्ट दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.
इस बीच प्लेयर्स के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बात करते हुए न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा,
न्यूजीलैंड के लिए तीसरा मैच अहमहमारी टीम में कई बेहतर प्लेयर हैं. हम पेसर्स को रेस्ट देने के लिए दूसरे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. इससे हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आने वाले मैचों में हमारे बॉलर टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन कर सकें.
न्यूजीलैंड के लिए तीसरा मैच अहम है. मेजबान टीम भारत के खिलाफ चल रही T20 सीरीज में 0-2 से पीछे है. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने कीवियों को 4 विकेट से हराया. इसके बाद, दूसरे मैच में भी भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी.
अब सीरीज में बने रहने के लिए कीवियों को तीसरा मैच हर हाल में जीतना होगा. अगर कीवी टीम तीसरा मैच नहीं जीती, तो वे अपनी धरती पर भारत से लगातार तीसरी बार T20 सीरीज हार जाएगी.
वीडियो: भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी, कोच गौतम गंभीर को इतना समय क्यों लगा?









