The Lallantop

PAK Vs ENG Test: बाबर आजम के पहले टेस्ट में खेलने पर लटकी तलवार! कौन करेगा कप्तानी?

PAK Vs ENG Test: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) इंजर्ड हैं. उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं हैं. ऐसे में टीम के सामने सबसे बड़ी समस्या है कि कप्तानी कौन करेगा? इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 19 अगस्त से शुरू होगा.

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बाबर आजम का खेलना मुश्किल. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने की संभावना उनके दाहिने हाथ की चोट की वजह से अनिश्चित बनी हुई है, जिसका फैसला मैच वाले दिन होगा।
  • बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगी उंगली की चोट के बाद इंग्लैंड टूर पर प्रैक्टिस मैच में उसी हाथ में फिर से चोट लगी, जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल उठे हैं।
  • अगर बाबर आजम पहले टेस्ट में नहीं खेलते हैं, तो सलमान अली आगा को कप्तानी सौंपे जाने की संभावना है, जबकि मिडल ऑर्डर में सऊद शकील या अवैस जफर को मौका मिल सकता है।

पाकिस्तान (Pakistan) की मुश्किलें टेस्ट सीरीज शुरू होने के पहले ही बढ़ गई है. कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का इंग्लैंड (England) के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं है. वह इंजर्ड हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बाबर आजम के दाहिने हाथ की उंगली में चोट लग गई थी. अगर वह पहले टेस्ट में नहीं खेले, तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा? इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 19 अगस्त से शुरू होगा. यह मैच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertisement
उसी हाथ में फिर लगी चोट

टेस्ट सीरीज के पहले पाकिस्तान ने इंग्लैंड टूर पर प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट-11 (PCC Select-11) के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेला. यह मैच 13 से 15 अगस्त के बीच बेकेनहम में हुआ. वॉर्म-अप मैच में बाबर आजम भी बैटिंग करने उतरे थे. सिर्फ 5 रन बनाने के बाद वह रिटायर्ड हो गए. 

ग्राउंड से बाहर जाने की वजह इंजरी थी. दरअसल, प्रैक्टिस मैच में बाबर आजम के उसी हाथ में चोट लगी, जिसकी उंगली पहले से चोटिल थी. इसके बाद, वह प्रैक्टिस मैच में दूसरी इनिंग्स में बैटिंग करने नहीं आए. PCB ने इसे एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम बताया.

Advertisement

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम 16 अगस्त को लीड्स पहुंची. टीम ने 17 अगस्त को नेट्स में ट्रेनिंग  की. बाबर आजम भी प्रैक्टिस करने आए. उन्होंने नेट्स में थोड़ी देर बैटिंग की. इस दौरान वह परेशानी नजर नहीं आ रहे थे. हालांकि, वह ज्यादा देर तक नेट्स में नहीं रुके.

मोहम्मद अब्बास ने अपेडट दी

बाबर की इंजरी पर मोहम्मद अब्बास ने अपटेड दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, बाबर आजम को लेकर मेडिकल पैनल और सेलेक्शन कमेटी की तरफ से अभी तक फैसला नहीं लिया गया है. बाबर खेलेंगे या नहीं. इसका डिसीजन मैच वाले दिन लिया जाएगा.

मोहम्मद अब्बास ने आगे बताया,

Advertisement

बाबर आजम ने थोड़ी देर थ्रोडाउन का सामना किया. उन्होंने बैटिंग की प्रैक्टिस भी की. लेकिन, टीम मैनेजमेंट को मेडिकल पैनल की सलाह के मुताबिक ही उनके खेलने पर फैसला लेना होगा.  

बाबर आजम अगर नहीं खेलते हैं, तो सऊद शकील और अवैस जफर दोनों  मिडिल ऑर्डर में खलेंगे. सऊद शकील को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चांस नहीं मिला था. जबकि, जफर को अपना टेस्ट डेब्यू करना है.

ये भी पढ़ेें: कुंबले, कपिल देव वाले खास क्लब में शामिल हुए जडेजा, गॉल में ऐसा क्या कर दिया?

शान मसूद भी चोटिल

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद भी इंजर्ड हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था. जिसकी वजह से वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे. वह इंग्लैंड टूर पर प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट-11 के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी नहीं खेले. हालांकि, उन्होंने नेट्स में  बैटिंग की. मोहम्मद अब्बास का मानना है कि शान मसूद के मामले में भी मेडिकल टीम की सलाह के अनुसार डिसीजन लिया जाएगा.

कौन करेगा कप्तानी?

अब सबसे बड़ा सवाल है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान की कप्तानी कौन करेगा? वेस्टइंडीज टूर से पहले बाबर आजम को शान मसूद की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया था. फिलहाल, बाबर और मसूद दोनों इंजर्ड हैं. 

अगर मैच डे तक बाबर आजम फिट नहीं हुए, तो सलमान अली आगा पहले टेस्ट में कप्तानी कर सकते हैं. आगा पाकिस्तान की T20I टीम के मौजूदा कप्तान हैं. हालांकि, उनके पास टेस्ट में कप्तानी करने का एक्सपीरिएंस नहीं हैं.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement