The Lallantop

शाहीन अफरीदी ने यूनिस-अख्तर को पछाड़ा, ODI में बनाया नया रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 4 विकेट लेने वाले शाहीन अफरीदी ने ODI में नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने यह मुकाम इंग्लैंड के बैटर टॉम बैंटन को आउट करके हासिल किया.

Advertisement
post-main-image
शाहीन अफरीदी ने पेसर के तौर पर पाकिस्तान के लिए ODI में सबसे तेज 150 विकेट लिए. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे ट्राई नेशन ODI मैच में 4 विकेट लेकर ODI में 150 विकेट्स का आंकड़ा पार किया।
  • शाहीन अफरीदी ने 80 मैचों में 150 विकेट लिए, जो वकार यूनिस और शोएब अख्तर से 11 मैच कम हैं, जिन्होंने यह रिकॉर्ड 91 मैचों में बनाया था।
  • पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतकर ट्राई नेशन ODI सीरीज के फाइनल में जगह बनाई और यह मेजबान टीम की लगातार तीसरी जीत है।

पाकिस्तान में इन दिनों ट्राई नेशन ODI सीरीज खेली जा रही है. इसमें मेजबान पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं. 25 अक्टूबर को सीरीज का चौथा मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. लाहौर में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 4 विकेट चटकाए. इस दौरान शाहीन ने वकार यूनिस और शोएब अख्तर का कई साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Advertisement
शाहीन ने पूरे किए 150 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 4 विकेट लेने वाले शाहीन अफरीदी ने ODI में 150 विकेट्स का आंकड़ा पार कर लिया. उन्होंने यह मुकाम इंग्लैंड के बैटर टॉम बैंटन को आउट करके हासिल किया. इस दौरान उन्होंने पेस बॉलर के तौर पर पाकिस्तान के लिए ODI में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया. 

इस मामले में शाहीन अफरीदी ने वकार यूनिस और शोएब अख्तर का कई साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. आंकड़ों पर नजर डालें, तो वकार यूनिस और शोएब अख्तर ने 91 वनडे मैचों में 150 विकेट लिए थे. जबकि, शाहीन अफरीदी ने अपने 80वें ODI में 150 विकेट पूरे कर लिए. यानी शाहीन ने वकार और शोएब से 11 वनडे कम खेलकर यह उपलब्धि हासिल की.

Advertisement
शाहीन अफरीदी दूसरे गेंदबाज

शाहीन अफरीदी पाकिस्तान में दूसरे सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड सकलैन मुश्ताक के नाम है. सकलैन ने 78 ODI में 150 विकेट पूरे किए थे. 

वहीं, अगर ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो शाहीन अफरीदी वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे बॉलर हैं. इस लिस्ट में नेपाल के गेंदबाज संदीप लमिछाने टॉप पर हैं. संदीप ने 73 ODI में 150 विकेट्स का मार्क छुआ था. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने 77 ODI में 150 विकेट हासिल किए. जबकि, 78 वनडे में 150 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

मैच में क्या हुआ?

लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. होस्ट टीम की बेहतरीन बॉलिंग के आगे इंग्लिश टीम 46.4 ओवर्स में 241 रनों पर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 105 रन बनाए. इसके अलावा सैम करन ने 42 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 4 विकेट निकाले. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, नेट्स में खूब बहा रहे पसीना 

पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 242 रनों का टारगेट मिला. मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 103 रनों पर 6 बैटर पवेलियन लौट गए. इसके बाद आठवें नंबर पर खेलने आए शादाब खान ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 11वें नंबर के बैटर हारिस रऊफ के साथ 89 रनों की पार्टनरशिप करके, इंग्लैंड के जबड़े से जीत खींच ली. 

शादाब ने शानदार बैटिंग करते हुए नॉट आउट 113 रन बनाए. यह ODI में उनका पहला शतक है. इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम ट्राई नेशन ODI सीरीज के फाइनल में पहुंच गई. इस सीरीज में मेजबान टीम की यह लगातार तीसरी जीत है. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement