The Lallantop

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, किसे मिली जगह?

ईशान किशन को सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी. इसके चलते वह दूसरे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया.

Advertisement
post-main-image
ईशान किशन को पहले टी20 में चोट लगी थी. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच से पहले चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अनकैप्ड कुमार कुशाग्र टीम में शामिल किए गए हैं।
  • ईशान किशन को पहले टी20 मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी, जिसके कारण वह अगले मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर निगरानी रख रही है।
  • कुमार कुशाग्र को दूसरे टी20 मैच के लिए चयनित किया गया है, लेकिन अंतिम प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह टीम मैनेजमेंट के फैसले पर निर्भर होगी, जबकि ईशान की वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच से पहले झटका लगा है. ईशान किशन दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं. ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. BCCI ने उनकी जगह अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है. BCCI ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा.

Advertisement
ईशान किशन को लगी चोट

ईशान किशन को सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी. इसके चलते वह दूसरे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने अपने बयान में इसकी जानकारी दी. बोर्ड की मेडिकल टीम ईशान की चोट पर नजर रख रही है. बाकी मैचों में उनकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

बीसीसीआई ने कहा,

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी. इस कारण वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे.

कुमार कुशाग्र को मिला मौका

ईशान की जगह टीम में शामिल किए गए कुमार कुशाग्र विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्हें दूसरे टी20 मैच के लिए कवर के तौर पर चुना गया है. हालांकि, टीम में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिलेगा. अंतिम एकादश को लेकर फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा. BCCI के मुताबिक, पुरुष चयन समिति ने कुशाग्र को दूसरे टी20 मैच के लिए टीम में शामिल किया है. वह फिलहाल भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं. ऐसे में वह वहीं से भारतीय टीम से जुड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स में भारत का बेस्ट प्रदर्शन, आधे दल ने ही मार दिया मेडल्स का शतक 

Advertisement

कुशाग्र को शनिवार से लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के लिए भारत ए टीम में चुना गया था. अब ईशान के चोटिल होने के बाद उन्हें सीनियर टीम के साथ जुड़ना होगा.

दूसरे टी20 में क्या होगा भारत का प्लान?

ईशान किशन की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के पास विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के विकल्पों को लेकर फैसला करने की चुनौती होगी. कुमार कुशाग्र के टीम से जुड़ने से एक अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज का विकल्प उपलब्ध हो गया है. हालांकि, वह दूसरे मैच में खेलेंगे या नहीं, यह देखना होगा.

पांच मैचों की इस सीरीज में भारत की कोशिश दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी. वहीं, ईशान की चोट पर मेडिकल टीम की नजर रहेगी और उनकी वापसी को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार रहेगा.

वीडियो: 'पहले ही बना दी गई बैड बॉय की इमेज', नेहा बोरा के केस में हाई कोर्ट की टिप्पणी

Advertisement