The Lallantop

‘वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा हाइप देना ठीक नहीं’, बैटिंग कोच सितांशु कोटक बोले

वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स 2026 के बाद से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है. वे वेस्टइंडीज के खिलाफ भी T20 सीरीज में बेंच पर रहे. टीम मैनेजमेंट ने ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा किया. वैभव पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
सितांशु कोटक का मानना है कि वैभव को ज्यादा हाइप देना ठीक नहीं है. (Courtesy: Getty Images, PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मैच में खेलने का मौका मिलने की संभावना है क्योंकि ईशान किशन इंजरी के कारण उपलब्ध नहीं होंगे और टीम मैनेजमेंट उनका चयन कर सकता है।
  • वैभव को लगातार खेलने के मौके नहीं मिलने के पीछे टीम की ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बेहतर प्रदर्शन और उनकी लोकप्रियता को आधार माना जा रहा है, जिससे उनकी जगह पाना कठिन हुआ है।
  • बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने वैभव को दबाव में न लाने की सलाह दी है और कहा है कि युवा खिलाड़ी को समय देकर उनके खेल में सुधार और परिपक्वता आने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में टीम में उनकी भूमिका मजबूत होगी।

यंग इंडियन क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का इंतजार है. उन्हें पहले T20I में चांस नहीं मिला, लेकिन दूसरे मैच में उनके खेलने की उम्मीद है. उम्मीद इसलिए भी है, क्योंकि ईशान किशन इंजरी की वजह से दूसरे मुकाबले में नहीं खेलेंगे. ऐसे में वैभव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. इस बीच टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने फैंस से वैभव को लेकर पेशेंस रखने की अपील की है.

Advertisement

सितांशु कोटक का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा हाइप देने से उनके खेल पर असर पड़ सकता है. एशियन गेम्स 2026 के बाद से वैभव को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है. वे वेस्टइंडीज के खिलाफ भी T20 सीरीज में बेंच पर रहे.

टीम मैनेजमेंट ने ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा किया. दोनों बैटर लगातार ओपनिंग कर रहे हैं. वैभव को चांस नहीं मिलने पर अक्सर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी रहती है. क्रिकेट फैंस इस युवा बैटर को खेलते हुए देखना चाहते हैं.

Advertisement
'वैभव को समय देना चाहिए'

बैटिंग कोच सितांशु कोटक का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी टाइम देना चाहिए. उन पर उम्मीदों का प्रेशर डालना ठीक नहीं है. दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सितांशु ने वैभव को लेकर टीम मैनेजमेंट के रवैये की तारीफ की.

उन्होंने कहा कि टीम ने इतनी हाइप के बावजूद वैभव को अच्छी तरह से संभाला है. इस दौरान सितांशु ने क्लियर किया कि प्लेयर्स का चयन पॉपुलैरिटी के आधार पर नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, 

वैभव अभी यंग है. लेकिन, टीम मैनेजमेंट जिस तरह उन्हें हैंडल कर रहा है वो काबिलेतारीफ है. मैं इस पर न्यूट्रल नजरिए से बात कर रहा हूं. लोग और सोशल मीडिया वैभव को टैलेंट के कारण पसंद करते हैं. टीम भी उन्हें पसंद करती है. लेकिन, किसी प्लेयर की पॉपुलैरिटी के कारण प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया जा सकता. वैभव बहुत टैलेंटेड हैं. उनमें बड़ा प्लेयर बनने की पूरी क्षमता है. वैभव को जब लगातार खेलने के मौके मिलेंगे, तो उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा.

Advertisement
'वैभव के लिए ज्यादा हाइप ठीक नहीं'

इस दौरान बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि वैभव को टीम में शामिल करने की बार-बार मांग करना ठीक नहीं है. इससे उन पर प्रेशर बढ़ सकता है. 15 साल के वैभव अभी इंटरनेशनल क्रिकेट की चुनौतियां समझ रहे हैं. सितांशु का मानना है कि ज्यादा उम्मीदों के कारण टीम में जगह नहीं मिलने पर वे निराश हो सकते हैं. सितांशु कोटक के मुताबिक, 

शुरुआत में वैभव को लेकर काफी हाइप बनाई जा रही थी कि उन्हें खेलना चाहिए. मुझे लगा कि एक यंग प्लेयर के लिए इतनी हाइप अच्छी नहीं है. 15-16 साल के लड़के के लिए हर किसी से ये सुनना कि उसे खेलना चाहिए, और फिर टीम में जगह नहीं मिलना मुश्किल हो सकता है. इसका वैभव के माइंड पर असर पड़ सकता है. वे अभी बहुत छोटे हैं. मैं इस हाइप को रोक नहीं सकता. लेकिन, ये दुखद है.

वैभव जानते हैं मौका क्यों नहीं मिल रहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने माना कि वैभव खेलना चाहते हैं, और समझते हैं कि उन्हें मौके का इंतजार क्यों करना पड़ा रहा है? कोच ने ट्रेनिंग के दौरान उनके एटीट्यूड की तारीफ की. बैटिंग कोच ने कहा कि टीम में जगह नहीं मिलने के बावजूद वैभव ने शिकायत नहीं की है. सितांशु कोटक ने कहा, 

अब वैभव पहले से ज्यादा मैच्योर हो गए हैं. वे टीम की स्थिति को समझते हैं. हम सभी क्रिकेट खेलते हैं और देखते हैं. संजू और अभिषेक जैसे बैटर कैसा परफॉर्म कर रहे हैं. टीम में सिर्फ 11 प्लेयर ही खेल सकते हैं. वैभव भी खेलना चाहते हैं. अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं भी खेलना चाहता. इसमें कुछ गलत नहीं है. 

ये भी पढ़ें: ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, किसे मिली जगह? 

सितांशु कोटक ने इस दौरान उन बातों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि वैभव को खुद को न्यूजीलैंड की कंडीशन में ढालने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि वे अपने तरीके से प्रैक्टिस करते हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई परेशानी हो रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. अब देखना होगा कि इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को चांस मिलता या नहीं.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement