नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic). दुनिया के पूर्व नंबर-1 और सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले मेंस टेनिस प्लेयर. वह ग्रैंड स्लैम मैचों की स्कोरिंग में बदलाव चाहते हैं. उनका मानना है कि खेल को समय के साथ बदलना जरूरी है. लेकिन, ग्रैंड स्लैम मैचों का रोमांच भी बरकरार रहना चाहिए. इसके लिए जोकोविच ने सुझाव दिए हैं. उनके मुताबिक, इन बदलावों के चलते मैच 2 घंटे में खत्म हो जाएगा.
नोवाक जोकोविच ने टेनिस रूल्स बदलने का दिया सुझाव, बोले- मेरी मानोगे तो 2 घंटे में मैच खत्म
दुनिया के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ग्रैंड स्लैम मैचों के नियमों में बदलाव चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने कई सुझाव दिए हैें. अगर उनके इन सुझावों को लागू किया गया, तो मैच 2 घंटे में खत्म हो जाएगा.

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच का कहना है कि टेनिस में एक सेट, 6 गेम के बजाय 4 गेम का होना चाहिए. साथ ही नो एडवांटेज (No Advantage) स्कोरिंग लागू की जाए. इससे मैच छोटे होंगे और समझने में आसानी होगी. हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रैंड स्लैम में वेस्ट ऑफ-5 सेट का फॉर्मेट जारी रखना चाहिए.
टेनिस मैच में एडवांटेज का नियम तब लागू होता है, जब स्कोर ड्यूस यानी 40-40 की बराबरी पर होता है. ऐसे में प्लेयर को अगला पॉइंट जीतने के लिए एडवांटेज मिलता है. ड्यूस के बाद अगर प्लेयर लगातार दो पाइंट्स हासिल करता है, तो वह गेम जीत जाता है.
नोवाक जोकोविच ने निक नोज बॉल (Nick Knows Ball) पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा,
हमें स्कोरिंग का फॉर्मेट बदलना चाहिए. 6 गेम की जगह 4 गेम का सेट हो. संभव हो तो नो-एड स्कोरिंग लागू की जाए. बेस्ट-ऑफ-5 सेट रहें और मैच करीब दो घंटे में खत्म हो जाएं. इससे खिलाड़ियों, दर्शकों और ब्रॉडकास्टर्स को फायदा होगा.
नोवाक जोकोविच का मानना है कि टेनिस को नई जेनरेशन के लिए ज्यादा आसान बनाना होगा. उनके मुताबिक, मौजूदा स्कोरिंग सिस्टम नए फैंस को थोड़ा कन्फ्यूजिंग लगता है. जबकि, पैडल और पिकलबॉल जैसे गेम तेजी से चर्चित हो रहे हैं.
सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने इस साल ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में कई लंबे मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में जोकोविच ने 4 घंटे 9 मिनट तक चले सेमीफाइनल में यानिक सिनर को हराया था. जबकि, फ्रेंच ओपन 2026 में जोआओ फोंसेका (Joao Fonseca) के खिलाफ उनका मैच 4 घंटे 53 मिनट चला. इस मुकाबले में जोकोविच शुरुआत के 2 सेट जीतने के बावजूद हार गए थे.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में जीत कोई रोक नहीं सकता, अगर टीम इंडिया ने ये 3 चुनौतियां पार कर लीं
इसके बाद, विंबलडन 2026 में नोवाक जोकोविच और फेलिक्स ऑगर-अलियासिम (Felix Auger-Aliassime) के बीच एक मैराथन मुकाबला खेला गया. दोनों प्लेयर्स के बीच यह मैच 5 घंटे 15 मिनट चला. इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच अलियासिम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे.
जोकोविच का यह सुझाव ऐसे वक्त आया है, जब टेनिस को नए फैंस के लिए अट्रैक्टिव बनाने पर चर्चा हो रही है. दुनियाभर में टेनिस के नए फॉर्मेट आजमाए जा रहे है. इसी वजह से अल्टीमेट टेनिस शोडाउन (UTS) जैसे टूर्नामेंट में पहले ही नए एक्सपेरिमेंट्स किए जा चुके हैं. इनमें मैच कम समय के होते हैं. स्कोरिंग के रूल भी आसान हैं, जिससे नए फैंस को मैच समझने में दिक्कत न हो.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?













