भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने श्रीलंका टूर की तैयारी शुरू कर दी है. हाल ही में वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ ट्रेनिंग करते नजर आए. टीम इंडिया इस महीने श्रीलंका टूर पर जाएगी. जहां, भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. दोनों देशों के बीच यह सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी.
धोनी की शरण में पहुंचे ऋषभ पंत? श्रीलंका टूर से पहले माही याद आए
इन दिनों ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. ODI और T20I टीम में उनकी जगह पहले ही जा चुकी है. टेस्ट की वाइस-कैप्टेंसी से भी उन्हें हटा दिया गया है. श्रीलंका सीरीज उनके लिए अहम है. ऐसे में अगर उनके बल्ले से रन नहीं निकले, तो टेस्ट टीम से भी छुट्टी हो सकती है.

ऋषभ पंत श्रीलंका टूर से पहले रांची पहुंचे, जहां उन्होंने एमएस धोनी के साथ ट्रेनिंग सेशन किया. माही के साथ उनके ट्रेनिंग सेशन की फोटो काफी वायरल हो रही है. इस फोटो को भारत के पूर्व स्पिनर शाहबाज नदीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने लिखा,
भारतीय क्रिकेट के दो बेहतरीन फिनिशर ऋषभ पंत और माही भाई.
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरज ऋषभ पंत के लिए अहम है. मौजूदा समय में पंत टीम के व्हाइट बॉल सेट-अप से बाहर हैं. उन्होंने करीब दो साल से भारत के लिए कोई भी ODI और T20I मैच नहीं खेला है. पंत लास्ट टाइम 7 अगस्त 2024 को रंगीन जर्सी में नजर आए थे. तब, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ODI मैच खेला था. पंत को टेस्ट टीम में भी ध्रुव जुरेल से कड़ी टक्कर मिल रही है.
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले थे टेस्टफिलहाल, ऋषभ पंत भारत के टेस्ट सेट-अप का हिस्सा हैं. जून में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट खेला था. इस मुकाबले में उन्होंने 81 रन बनाए थे. लेकिन, इससे पहले पंत टेस्ट में भी स्ट्रगल कर रहे थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने सिर्फ 49 रन बनाए थे.
IPL में रहे फ्लॉपIPL 2026 में भी ऋषभ पंत इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. वह बैटिंग में फ्लॉप रहे. इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 312 रन स्कोर किए. उनका एवरेज 28.36 और स्ट्राइक रेट 138 रहा. IPL 2026 में पंत की कप्तानी में LSG की परफॉर्मेंस काफी खराब रही. इस सीजन लखनऊ की टीम ने पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर फिनिश किया.
ये भी पढ़ें: जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को गले लगाया, वीडियो वायरल
धोनी कर सकते हैं हेल्प?धोनी वह इंसान हैं, जो हर खिलाड़ी से बेस्ट निकलवाने में माहिर हैं. इन दिनों ऋषभ पंत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. ODI और T20I टीम में उनकी जगह पहले ही जा चुकी है. टेस्ट की वाइस-कैप्टेंसी से भी उन्हें हटा दिया गया है. श्रीलंका सीरीज उनके लिए अहम है. ऐसे में अगर उनके बल्ले से रन नहीं निकले, तो टेस्ट टीम से भी छुट्टी हो सकती है.
इसी बात को ध्यान में रखते हुए पंत धोनी के पास रांची पहुंचे होंगे. अगर यही बात हुई, तो ऋषभ पंत को इस रफ पैच से निकलने के लिए धोनी कोई न कोई तरीका जरूर बता सकते हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले










