वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान (Pakistan) की टीम में शानदार कमबैक किया. टीम की ये वापसी अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) और बाबर आजम (Babar Azam) ने कराई. अब्दुल्ला शफीक ने शानदार शतक जड़ा. जबकि, बाबर आजम ने बेहतरीन फिफ्टी लगाई. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर पाकिस्तान ने अपनी पहली इनिंग्स में 2 विकेट पर 266 रन बनाए. अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम नॉट आउट रहे.
पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी, अब्दुल्ला शफीक ने जड़ी सेंचुरी, वेस्टइंडीज पर दबाव बढ़ा
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए शानदार वापसी की. अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) ने शतक लगाया. बाबर आजम (Babar Azam) ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए फिफ्टी लगाई. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर पाकिस्तान ने 2 विकेट पर 266 रन बनाए. अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम नॉट आउट पवेलियन लौटे.

पहली पारी में पाकिस्तान की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं हुई. टीम का पहला विकेट 34 रनों पर गिर गया. पारी का आगाज करने आए इमाम-उल-हक 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बाद में अजान अवैस और अब्दुल्ला शफीक ने पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन, जब पाकिस्तान का स्कोर 98 रन था, तो दूसरा विकेट भी गिर गया. अजान अवैस 55 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद, चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए बाबर आजम बैटिंग करने आए. उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ जमकर बैटिंग की. इन दोनों बैटर्स ने दूसरे दिन विकेट नहीं गिरने दिया. वेस्टइंडीज के बॉलर्स ने आउट करने के लिए पूरा जोर लगा दिया. लेकिन, वे अब्दुल्ला और बाबर का विकेट लेन में नाकाम रहे. अब्दुल्ला शफीक ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक जड़ा.
जबकि, बाबर आजम ने फिफ्टी लगाई. दूसरे दिन का जब खेल समाप्त हुआ तो अब्दुल्ला शफीक 107 और बाबर आजम 86 रनों पर नॉट आउट पवेलियन लौटे. ये दोनों बैटर अब तक 168 रनों की पार्टनरशिप कर चुके हैं. पाकिस्तान ने दूसरे दिन 2 विकेट पर 266 रन बनाए.
4 साल से सेंचुरी नहीं लगा पाए बाबरबाबर आजम टेस्ट में करीब 4 साल से शतक नहीं लगा पाए हैं. उन्हें क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में शतक का इंतजार है. बाबर ने दिसंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट में शतक लगाया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ वह शतक के करीब हैं. उन्होंने सेंचुरी पूरी करने के लिए 14 रन बनाने हैं.
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की इंजरी नहीं हुई मैनेज? CoE पर भड़के अजीत अगरकर
वेस्टइंडीज की पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान अभी 78 रनों से पीछे है. कैरेबियाई टीम ने अपनी पहली इनिंग्स में 344 रन बनाए थे. जिस तरह से अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम क्रीज पर जमे में हैं, ऐसे में पाकिस्तान को लीड मिलना लगभग तय है. अगर इस मैच में पाकिस्तान को 100 रनों की बढ़त मिल गई, तो वेस्टइंडीज की टीम प्रेशर में आ जाएगी. फिर, होस्ट टीम के लिए वापसी करना आसान नहीं रहेगा.
फिलहाल, दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज 1-0 से आगे है. त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया था.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया












