The Lallantop

ग्रेटर नोएडा में पिटबुल 15 मिनट तक महिला का हाथ नोचता रहा, बुरी तरह जख्मी करके छोड़ा

Greater Noida Pitbull attacked: पिटबुल ने महिला का हाथ अपने जबड़े में जकड़ लिया. करीब 10 से 15 मिनट तक महिला चीखती रहीं और आसपास के लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे. कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें छुड़ाया गया.

Advertisement
post-main-image
ग्रेटर नोएडा में पिटबुल ने महिला पर किया हमला. (सांकेतिक तस्वीर)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सेक्टर डेल्टा-1 के बी ब्लॉक पार्क में एक पिटबुल कुत्ते ने महिला का हाथ अपना जबड़े में पकड़कर हमला किया, जिससे उन्हें 12 टांके लगवाने पड़े।
  • इस घटना का कारण था कि महिला और एक अन्य व्यक्ति अपने-अपने कुत्तों के साथ पार्क में टहल रहे थे, और पिटबुल कुत्ता महिला के कुत्ते को देखकर आक्रमक हो गया।
  • घटना के बाद स्थानीय निवासियों की सुरक्षा की चिंता के कारण सेक्टर के सभी पार्कों में कुत्तों को घुमाने पर रोक लगाई गई और नियम उल्लंघन पर जुर्माना तय किया गया।

उत्तर प्रदेश में एक महिला को पार्क में टहलना भारी पड़ गया. वे अपने पालतू कुत्ते के साथ पार्क में वॉक कर रही थीं. वहां एक और शख्स भी अपने पालतू कुत्ते को लेकर आए थे. दोनों कुत्ते एक-दूसरे के सामने पड़ गए और वही हुआ जो अक्सर होता है. दोनों ने एक-दूसरे पर भौंकना शुरू कर दिया, जिसके बाद महिला ने बीच बचाव किया और यही उनपर उल्टा पड़ गया. दूसरे कुत्ते ने उनपर ही हमला कर दिया जिसमें उन्हें 12 टांके लगाने पड़े. उनपर हमला करने वाला कुत्ता पिटबुल ब्रीड का था.

Advertisement

मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 के बी ब्लॉक का है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पिटबुल ने महिला का बायां हाथ अपने जबड़े में जकड़ लिया था. करीब 10 से 15 मिनट तक महिला चीखती रहीं और आसपास के लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे. काफी मशक्कत के बाद उन्हें छुड़ाया गया. महिला के हाथ से लगातार खून गिर रहा था. उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें 12 टांके लगाए गए. 

रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टर के RWA अध्यक्ष प्रमोद भाटी का कहना है कि पार्क में दोनों ही पक्ष अपने कुत्ते को लेकर टहल रहे थे. जब पिटबुल ने महिला के कुत्ते को देखा तो वो आक्रामक हो गया और महिला के हाथ को दबोच लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में पालतू पिटबुल ने 6 साल के बच्चे का कान उखाड़ दिया, ओनर से रोके नहीं रुका

सोसाइटी के लोगों ने जताई चिंता

इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर की है. उनका कहना है कि पार्क में छोटे बच्चे, महिलाएं, बुज़ुर्ग हर तरह के लोग आते हैं ऐसे में कुत्तों से डर लगना लाज़मी है. इस घटना के बाद लोगों की चिंता को देखते हुए सेक्टर के सभी पार्कों में कुत्तों को घुमाने पर रोक लगा दी गई है. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 1000 रुपये का जुर्माना रखा गया है. और कड़े एक्शन भी लिए जा सकते हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, RWA अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है. दूसरे पक्ष ने महिला के इलाज में पूरा सहयोग करने की बात कही है. इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई. 

Advertisement

वीडियो: पिटबुल और रॉटवाइलर कुत्ते ने अब किसी को काटा तो मालिक की खैर नहीं

Advertisement