The Lallantop

श्रीलंका टूर पर टीम इंडिया के शेड्यूल में बदलाव, 4 दिन के बजाय अब इतने दिन चलेगा प्रैक्टिस मैच

BCCI ने जब श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान किया था, तब बोर्ड ने कहा था कि सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से 4 दिनों का प्रैक्टिस मैच कोलंबो में खेलेगी. अब इस अभ्यास मैच के बारे में बड़ा अपडेट आया है.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल की टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम 4 अगस्त को श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में टीम दो टेस्ट मैच खेलने के लिए 7 से 9 अगस्त तक तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी।
  • प्रैक्टिस मैच की अवधि 4 दिनों से घटाकर तीन दिन की गई है, जबकि इसकी वजह BCCI ने अभी तक सार्वजनिक नहीं की है, और इससे पहले टीम ने चार दिन के मैच की योजना बनाई थी।
  • तीन दिन के प्रैक्टिस मैच के आधार पर पहला टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन चयन होगा, और इस मैच का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा, जिससे टीम की तैयारियों पर असर पड़ेगा।

भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) इस दौरे पर मेजबान श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. इस सीरीज की तैयारी के लिए भारत को श्रीलंका की लोकल टीम के साथ 4 दिन का प्रैक्टिस मैच खेलना था. अब इस वॉर्म-अप मैच को 3 दिन का करने का अपडेट है.

Advertisement

BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान करते समय वॉर्म-अप मैच की टाइमिंग बताई थी. तब BCCI ने कहा था कि सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से 4 दिनों का प्रैक्टिस मैच कोलंबो में खेलेगी. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस अभ्यास मैच में एक दिन कम कर दिया गया है. शेड्यूल में हुए बदलाव के बारे में BCCI ने टीम मैनेजमेंट और सम्बंधित लोगों को जानकारी दे दी है.

अब यह प्रैक्टिस मैच 7 से 9 अगस्त के बीच कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाएगा. फिलहाल  प्रैक्टिस मैच को 3 दिनों का क्यों किया गया है? इसकी वजह नहीं बताई गई.

Advertisement
भारत के लिए प्रैक्टिस मैच अहम

टीम इंडिया के लिए यह प्रैक्टिस मैच बहुत अहम है. श्रीलंका की पिचें स्पिनर्स के फेवर में होती हैं. ऐसे में इंडियन बैटर्स को बड़ी पारियां खेलने और स्पिन के खिलाफ अपनी तकनीक परखने का मौका मिलेगा. यह वॉर्म-अप मैच टीम मैनेजमेंट के लिए इम्पोर्टेंट है. क्योंकि, इसी के आधार पर पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन चुनी जाएगी. खबर है कि अभ्यास मैच का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा.

4 अगस्त को रवाना होगी टीम इंडिया

भारतीय टीम श्रीलंका टूर पर 4 अगस्त को रवाना होगी. 3 दिन का अभ्यास मैच खेलने के बाद टीम गाले पहुंचेगी. गाले में ही भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से पहला टेस्ट खेलेगी. इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा.

ये भी पढ़ें: धोनी की शरण में पहुंचे ऋषभ पंत? श्रीलंका टूर से पहले की माही के साथ ट्रेनिंग

Advertisement
सुदर्शन और बुमराह की फिटनेस में सुधार

28 जुलाई को जब टीम इंडिया की घोषण की गई, तब साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह को 'सब्जेक्ट टू फिटनेस' की कैटेगरी में रखा गया. सुदर्शन के अंगूठे में हल्की चोट थी. उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही थी. साई सुदर्शन बेंगलुरु स्थिति BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं.

अच्छी खबर यह है कि सुदर्शन ने बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी है. उम्मीद है कि वह श्रीलंका टूर तक फिट हो जाएंगे. पेसर जसप्रीत बुमराह भी घुटने की समस्या से उबर रहे हैं. वह घुटने में सूजन के चलते इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI में नहीं खेले थे. उम्मीद है कि बुमराह भी श्रीलंका टूर तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement