The Lallantop

फिटनेस चैलेंज वाले अंकित बैयानपुरिया UFC खेलने गए, अरमान ने 3 मिनट में हरा दिया

1 अगस्त 2026 को अंकित बैयनपुरिया आर्मेनिया के येरेवन में ताशिर एरिना में फाइटिंग के लिए आए. हाइप फाइटिंग के बैनर तले वो नंबर 10-रैंक वाले UFC लाइटवेट कंटेंडर अरमान के खिलाफ उतरे.

Advertisement
post-main-image
अंकित इस मुकाबले में हार गए, लेकिन उन्होंने एक नई शुरुआत जरूर कर दी (PHOTO- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अंकित बैयानपुरिया ने 1 अगस्त 2026 को आर्मेनिया में UFC लाइटवेट कंटेंडर अरमान त्सारुक्यान के खिलाफ अपना पहला प्रोफेशनल कॉम्बैट स्पोर्ट्स मुकाबला लड़ा।
  • अंकित ने सोशल मीडिया से हटकर कॉम्बैट स्पोर्ट्स में इस कदम को इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें फिटनेस इंफ्लुएंसर के रूप में सीमित माना जाता था।
  • अंकित की हार के बावजूद उनके इस कदम ने भारतीय फिटनेस क्रिएटरों के लिए अन्तरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर नई राह खोलने की दिशा में संकेत दिया है।

अंकित बैयानपुरिया भारत में वो शख्स हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है. फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं. इंटरनेट पर इतने फेमस हैं कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी अंकित से मुलाकात कर चुके हैं. अब ताजा खबर ये है कि अंकित ने अपने प्रोफ़ेशनल कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत कर दी है. 1 अगस्त को अंकित ने सोशल मीडिया की दुनिया से हटकर कॉम्बैट स्पोर्ट्स में कदम रखा. आर्मेनिया में उनका मुकाबला UFC लाइटवेट कंटेंडर अरमान त्सारुक्यान से ग्रैपलिंग मुकाबले में हुआ. अरमान UFC में लगातार पांच मुकाबले जीतकर इस मुकाबले में उतरे थे. 

Advertisement

वहीं अंकित इस अखाड़े में एकदम नए-नवेले थे. एक नए तरह की फाइटिंग की शुरुआत के लिए. इस डिवीज़न के मुख्य टाइटल कंटेंडर्स में से एक अरमान ने 6 मुकाबले सबमिशन से जीते हैं. उन्हें इस खेल के बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है. अंकित इस मुकाबले में तो हार गए लेकिन इतने बड़े मुकाबले में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब रहे.

मैच में क्या हुआ?

1 अगस्त 2026 को अंकित बैयानपुरिया आर्मेनिया के येरेवन में ताशिर एरिना में फाइटिंग के लिए आए. हाइप फाइटिंग के बैनर तले वो नंबर 10-रैंक वाले UFC लाइटवेट कंटेंडर अरमान के खिलाफ उतरे. ‘सबमिशन-ओनली ग्रैपलिंग’ के इस मुकाबले में अंकित ने अपने प्रोफेशनल कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत की. वहीं त्सारुक्यान ने प्रोफेशनल ग्रैपलिंग में अपनी वर्ल्ड-क्लास काबिलियत दिखाई. उन्होंने अंकित को 'लेग चोक' सबमिशन के जरिए 3 मिनट के अंदर ही हरा दिया.

Advertisement

इस ग्रैपलिंग मुकाबले की शुरुआत जबरदस्त दांव-पेच के साथ हुई. अंकित ने अपनी पारंपरिक कुश्ती और जबरदस्त ताकत का इस्तेमाल किया. शुरुआती मिनटों में अंकित ने अपनी कड़ी फिटनेस ट्रेनिंग से डेवलप की गई सहनशक्ति का इस्तेमाल करते हुए आक्रामक पोजिशनल मूव्स किए. हालांकि, अरमान धीरे-धीरे अपने प्रतिद्वंद्वी की जबर्दस्त ताकत के हिसाब से ढल गए. वो मैट पर शांत रहे और बेहतर रणनीतिक पोजिशनिंग पर भरोसा किया. जैसे ही अरमान मुकाबले को ग्राउंड पर ले गए, उनका प्रोफेशनल सबमिशन अनुभव मैच में दिखने लगा. लिहाजा वो अंकित पर भारी पड़ने लगे.

(यह भी पढ़ें: CWG 2026 : भारतीय बॉक्सर्स का गोल्ड रश! फाइनल में पहुंचे 10 में से 7 ने जीता सोना)

जीत बरकरार रखने में कामयाब रहे अरमान

येरेवन में मिली इस सबमिशन जीत से अरमान अपनी लय बनाए रखने में कामयाब रहे. अब वो अपने अगले आधिकारिक UFC लाइटवेट मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. ग्रैपलिंग शोकेस और हाई-लेवल MMA मुकाबलों में नियमित रूप से हिस्सा लेने वाले अरमान दुनिया के बेहतरीन लाइटवेट फाइटर्स में से एक हैं. वहीं, अंकित ने यह साबित कर दिया कि भारतीय फिटनेस क्रिएटर्स भी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बना सकते हैं.

Advertisement

अरमान के पुराने बयानों की चर्चा

संडे गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मैच से पहले जो चीज सबसे अधिक चर्चा में रही वो अरमान का एक वीडियो था. इस वीडियो में वो भारतीयों के लिए ‘गलत’ और ‘आपत्तिजनक’ भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. इनमें से एक क्लिप में अरमान यह दावा करते दिखे कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में ‘टेस्टोस्टेरोन’ कम होता है. उन्होंने इसे ‘जेनेटिक’ बात बताया. साथ ही उन्होंने अंबानी को ‘मोटा’ भी कहा और टिप्पणी की कि भारतीयों से ‘गंदगी जैसी बदबू’ आती है. उनकी टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कई लोगों ने अरमान की बातों के लिए उनकी आलोचना की, जबकि कुछ लोगों का दावा था कि वह मज़ाक कर रहे थे.

वायरल हुआ था अंकित का 75 Day चैलेंज

अंकित बैयनपुरिया हरियाणा के बैयनपुर के रहने वाले हैं. सोशल मीडिया पर वो फिटनेस से जुड़े वीडियोज डालते हैं. उनके 75 दिनों वाले फिटनेस चैलेंज को लेकर पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की थी. 75दिन के चैलेंज को उन्होंने अपनी मानसिक मजबूती और आत्म-अनुशासन को बेहतर बनाने के मकसद से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. यह अनोखा चैलेंज चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि पीएम मोदी और बैयनपुरिया ने सफाई अभियान में हिस्सा लेने के दौरान एक-दूसरे से बातचीत की.

प्रधानमंत्री ने जो वीडियो शेयर किया थे, उसमें वे बैयनपुरिया से उनके डेली फिटनेस रूटीन और 75 दिनों के लिए उनके फिटनेस चैलेंज के बारे में पूछते दिखे. वीडियो में मोदी ने पूछा,

अंकित आप फिजिकल एक्टिविटी के लिए कितने टाइम देते हो?

 इस पर अंकित ने जवाब दिया कि वह एक दिन में कुल चार से पांच घंटे बिताते हैं और बताया कि वह मोदी से इंस्पायर हैं. अंकित बैयनपुरिया का 75-दिन का मुश्किल चैलेंज पालन करने के लिए पांच नियम
रोज़ाना चार लीटर पानी पीना, दिन में दो बार 45-45 मिनट वर्कआउट करना, एक बार घर के बाहर और दूसरी बार घर के अंदर, वर्कआउट के बाद सेल्फी लेना. एक खास डाइट का पालन करना, जिसमें शराब पर रोक हो और कोई 'चीट मील' (नियम तोड़ने वाला खाना) न हो. इसके साथ ही रोज़ाना नॉन-फ़िक्शन किताब के 10 पन्ने पढ़ना भी अंकित के चैलेंज का हिस्सा थे.

वीडियो: CommonWealth Games 2026: लवप्रीत सिंह ने कौन सा मेडल जीता?

Advertisement