बेलारूस की स्टार टेनिस प्लेयर अरीना सबालेंका के लिए ये साल अब तक निराशाजनक ही रहा है. साल में दूसरी बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में मिली हार से अभी वो उबरी भी नहीं होंगी. इसी बीच, उन्हें एक और तगड़ा झटका लग गया. यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन (USTA) ने उनपर तगड़ा फाइन ठोक दिया है. यूएस ओपन के फाइनल में मिली हार के बाद गुस्सा निकालना उन्हें भारी पड़ गया.
सबालेंका ने हार के बाद खोया था आपा! अब जेब ढीली करनी पड़ गई
US Open Final: बेलारूस की Aryna Sabalenka को यूएस ओपन के फाइनल में गुस्सा निकालना भारी पड़ गया. यूएस टेनिस एसोसिएशन ने मामले में उनपर तगड़ा फाइन ठोक दिया है.

USTA ने उन पर 7500 डॉलर यानी 7.2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. दरअसल, 12 सितंबर को खेले गए यूएस ओपन के विमेंस सिंगल्स के फाइनल में उन्हें कजाखस्तान की एलेना रिबाकिना से हार का सामना करना पड़ा था. रिबाकिना ने 3 सेट तक चले इस मुकाबले को 6-4, 5-7, 6-2 से अपने नाम कर लिया था.
साथ ही इसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर उन्होंने वर्ल्ड की नंबर वन रैंकिंग भी सबालेंका से छीन ली थी. इस हार से निराश सबालेंका ने कोर्ट पर ही अपना गुस्सा निकाल दिया था. उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट भी तोड़ दिया था. अब इसी को लेकर USTA ने उन पर तगड़ी कार्रवाई की है.
सबालेंका पर फाइन कोड के उल्लंघन के कारण लगाया गया है. वो पूरे मैच में फ्रस्ट्रेटेड नज़र आ रही थीं. फाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद उन्होंने ब्रेक के बाद स्टेडियम में दर्शकों की ओर गेंद मार दी थी. बाद में कोर्ट के पिछले हिस्से की ओर भी उन्होंने एक बॉल मारी. ये बॉल कैमरामैन को लगने से बाल-बाल बची. वहीं, मैच गंवाने के बाद बेंच पर बैठे हुए उन्होंने अपना रैकेट भी तोड़ दिया.
ये भी पढ़ें : पंत सिर्फ टेस्ट क्रिकेटर रह गए! T20I के बाद अब ODI करियर भी खत्म?
अच्छा नहीं रहा है ये सालयूएस ओपन के विमेंस सिंगल्स फाइनल की बात करें तो, सबालेंका इस टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी थीं. लगातार दो साल खिताब जीतने के बाद वो हैट्रिक लगाने से सिर्फ एक जीत दूर थीं. लेकिन, रिबाकिना ने उनका ये सपना तोड़ दिया.
पहले सेट में ही रिबाकिना ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया. ये सेट गंवाने के बाद उनके गेम में चेंज आया. अगले गेम में सबालेंका काफी एग्रेसिव रहीं और 7-5 से इसे अपने नाम कर लिया. हालांकि, रिबाकिना ने डिसाइडिंग सेट शुरू में ही अपने कब्जे में कर लिया. नतीजा, वो आसानी से मुकाबला जीत गईं.
सबालेंका ने इस साल ब्रिस्बेन ओपन जीतने के बाद, सिर्फ इंडियन वेल्स और मियामी ओपन जीता है. मियामी के बाद से उन्होंने कोई और ट्रॉफी नहीं जीती है. न ही इस साल वो कोई ग्रैंडस्लैम जीत सकी हैं. इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी सबालेंका को रिबाकिना से हार का सामना करना पड़ा था.
वीडियो: कार्लोस अल्कराज को मात देकर विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर









