The Lallantop

अभि‍षेक की रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी के पीछे युवराज सिंह का था हाथ!

IndvsAfg : टीम इंडिया के ओपनर Abhishek Sharma ने अफगानिस्तान के ख‍िलाफ महज 30 बॉल्स में सेंचुरी लगाई. इस रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी के पीछे उनके मेंटॉर Yuvraj Singh का हाथ था. ये बात खुद अभ‍िषेक ने बताई.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान के ख‍िलाफ अभ‍ि‍षेक शर्मा ने रिकॉर्ड 30 बॉल्स में सेंचुरी लगाई थी. (Courtesy : PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 17 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20I मैच में 30 गेंदों में सेंचुरी लगाकर फुल मेंबर नेशन में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बैटर बन गए।
  • अभिषेक शर्मा इस मैच से पहले 7 इनिंग्स से संघर्ष कर रहे थे और उन्हें ओपनिंग पोजिशन के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था।
  • इस प्रदर्शन के बाद अभिषेक की बल्लेबाजी में सुधार हुआ और टीम इंडिया ने T20I सीरीज 3-0 से जीतकर भरोसेमंद शुरुआत हासिल कर ली, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा।

टीम इंडिया के ओपनर अभ‍िषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी के पीछे युवराज सिंह का हाथ है. 17 सितंबर को अफगानिस्तान के ख‍िलाफ तीसरे T20I मुकाबले में अभ‍िषेक ने महज 30 बॉल्स में सेंचुरी ठोक दी. इसी के साथ वो फुल मेंबर नेशन में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बैटर बन गए. हालांकि, अपनी इस रिकॉर्डतोड़ पारी का क्रेडिट उन्होंने अपने मेंटॉर युवराज सिंह को दिया है.

Advertisement
अभ‍िषेक ने क्या बताया?

दरअसल, दूसरे T20I के बाद अभि‍षेक को युवराज का एक मैसेज आया था. उनका मैसेज भले ही बहुत सिंपल था. लेकिन, अभ‍िषेक का मानना है कि इसी कारण वो लंबी पारी खेल पाए. टीम इंडिया ने T20I सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. अंतिम T20I में टीम ने 127 रनों से मुकाबला जीत लिया. इस दौरान अभ‍िषेक ने महज 34 गेंदों में 108 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. अपनी इस ऐतिहासिक पारी को लेकर उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने युवराज के मैसेज के बारे में भी बताया.  अभ‍िषेक ने कहा,

पिछले मैच के बाद मुझे युवराज पाजी का मैसेज आया. मुझे हर बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के लिए नहीं जाना चाहिए. बीच-बीच में सिंगल्स भी लेना चाहिए. खासकर ऐसे कंडिशंस में जब बॉल स्लॉट में न हो तो.

Advertisement

ये भी पढ़ें : हालैंड से प्रेरित था अभि‍षेक का सेलिब्रेशन? टीम इंडिया के ओपनर ने बताई असली वजह 

अभ‍िषेक ने आगे बताया,

वो हमेशा चाहते हैं कि मैं बड़ी इनिंग्स खेलूं. मैं भी यही सोचता हूं कि टीम को जितना बढ़‍िया हो सके, उतना बढ़ि‍या स्टार्ट दिलाऊं. ताकि हम मैच जीत सकें.

Advertisement

युवराज ने अभ‍िषेक को दूसरे T20I के बाद मैसेज किया था. हालांकि, इससे पहले अभ‍िषेक ने पहले T20I में भी जबरदस्त बैटिंग की थी. इस दौरान उन्होंने महज 32 गेंदों में 82 रन बनाए थे. वहीं, दूसरे T20I में भी उन्हाेंने 39 रन बनाए थे. लेकिन, अंतिम T20I में अभ‍िषेक ने इतिहास रच दिया. डेड रबर मैच में उन्होंने महज 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई. 34 गेंदों में 108 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली.  

अभ‍िषेक कर रहे थे स्ट्रगल

हालांकि, अभ‍िषेक के लिए पिछली कुछ सीरीज अच्छी नहीं रही थी. पिछली 7 इनिंग्स से उनके बल्ले से एक भी 50+ स्कोर नहीं निकला था. इनमें से 4 मुकाबलों में तो सिंगल डिजिट स्कोर थे. ओपनिंग पोजिशन के लिए उन्हें लगातार कंपीटिशन का भी सामना करना पड़ रहा था. एक तरफ संजू सैमसन थे, जो वर्ल्ड कप के हीरो थे. वहीं, दूसरी तरफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी थे, जिन्होंने जिंबाब्वे में अपनी शानदार बैटिंग से सबको खूब प्रभावित किया था.  

लेकिन, इतने दबाव के बावजूद अभ‍िषेक ने इस सीरीज में जबरदस्त बैटिंग की. उन्होंने सीरीज में 76.33 के औसत से 229 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 269.41 का रहा. साथ ही अंतिम T20I में 30 बॉल में शतक लगाकर 2017 से चला आ रहा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. T20I में ये उनकी तीसरी सेंचुरी है. वहीं, दूसरी बार उन्होंने 40 से कम गेंदों में ये माइलस्टोन पूरा क‍िया.  

नई दिल्ली में आई ये पारी कई मायनों में खास थी. अभ‍िषेक ने इस पारी के दौरान 11 छक्के और 9 चौके लगाए. माने 102 रन तो उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बना ली. पहले ओवर से उन्होंने अफगानी गेंदबाजों को कूटना शुरू किया. ये उनके आउट होने तक जारी रहा. इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान के स्टार बॉलर राश‍िद खान को भी नहीं बख्शा. पावरप्ले में राश‍िद के ख‍िलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग की.  

वीडियो: रेप के आरोप में आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार

Advertisement