The Lallantop

पंत सिर्फ टेस्ट क्रिकेटर रह गए! T20I के बाद अब ODI करियर भी खत्म?

Rishabh Pant Snub ODI Series : टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर Rishabh Pant को वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज में जगह नहीं मिली है. उन्हें इसकी जगह Irani Cup के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान बनाया गया है. ईरानी कप में उनकी अगुवाई में टीम रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का सामना करेगी.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत को टीम इंडिया के ODI स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऋषभ पंत को 16 सितंबर को घोषणा की गई वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI टीम में जगह नहीं मिली, जिससे वह अब टेस्ट क्रिकेट तक सीमित रह गए हैं।
  • पंत के टी20 और ODI से बाहर रहने का कारण 2024 एशियन गेम्स में क्रिकेटरों की गैरमौजूदगी और चयन प्रक्रिया के कारण टीम में उनकी जगह न बन पाना है।
  • इस स्थिति के कारण पंत अब रणजी ट्रॉफी में Jammu-Kashmir के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे और उनके ODI करियर की वापसी के रास्ते पर सवाल उठ रहे हैं।

ऋषभ पंत अब सिर्फ टेस्ट क्रिकेटर बनकर रह गए हैं. पिछले दो साल से उन्हें न ही टीम इंडिया की T20I टीम में जगह मिली है. न ही उन्हें ODI में प्लेइंग XI में मौका मिला है. पिछले साल नवंबर तक साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ ODI स्क्वॉड में वो शामिल थे. लेकिन, उन्हें 2024 श्रीलंका टूर के बाद न ही T20I में मौका मिला और न ODI में.

Advertisement

16 सितंबर को वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ होने वाली ODI सीरीज के लिए टीम अनाउंस की गई. उसी समय टीम इंडिया को एश‍ि‍यन गेम्स में भी हिस्सा लेना है. माने कई ऐसे प्लेयर्स, जो दोनों T20I और ODI क्रिकेट खेलते हैं. वो एश‍ियन गेम्स के कारण सेलेक्शन के लिए मौजूद नहीं थे. लेकिन, इसके बावजूद पंत बतौर बैकअप विकेटकीपर भी टीम में जगह नहीं बना सके.

यानी ये कहना गलत नहीं होगा कि टेस्ट क्रिकेट में इंडियन क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल विकेटकीपर-बैटर अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट स्पेशलिस्ट बनकर रह गया है. पंत इस दौरान रेस्ट ऑफ इंडिया को लीड करेंगे. रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के ख‍िलाफ ईरानी कप के फाइनल में उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. ऐसे में अब ये सवाल सबके जेहन में है कि यहां से पंत का ODI करियर अब किस दिशा में जाएगा?

Advertisement
क्यों ये सीरीज बढ़ि‍या मौका था?

ये सीरीज पंत के कमबैक वाली सीरीज मानी जा रही थी. लेकिन, इस सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल को बतौर बैकअप विकेटकीपर चुना गया है. ईशान किशन इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. माने बतौर विकेटकीपर बैटर टीम में उनकी जगह बन सकती थी. न ही श्रेयस अय्यर हैं. मतलब मिडिल ऑर्डर में भी बड़ा गैप है. साथ ही इस सीरीज में अक्षर पटेल भी नहीं हैं. माने एक लेफ्ट हैंडर बैटर की भी कमी है. 

लेकिन, इन सबके बावजूद पंत को मौका नहीं दिया गया. रोहित शर्मा सीरीज में टीम इंडिया के लिए ओपन करते दिखेंगे. रविंद्र जडेजा की वापसी का मतलब है वो नंबर 7 पर बैटिंग करते दिखेंगे. यानी टॉप 6 में पंत की जगह बन सकती थी. क्योंकि इसमें कोई भी लेफ्ट हैंडर नहीं था.

साथ ही उनकी अटैकिंग बैटिंग स्टाइल भी मिडिल ओवर्स में टीम इंडिया को काफी सूट करती. वो स्पिन के ख‍िलाफ अटैक कर सकते हैं. बाउंड्रीज ढूंढ सकते हैं. अपने अनऑर्थोडॉक्स बैटिंग से विपक्षी टीम की प्लानिंग को तहस-नहस कर सकते हैं. ODI में उन्हें इनिंग्स बिल्ड करने का भी मौका मिलता. पहली बॉल से अटैक करने की जरूरत नहीं होती. ऐसे में वो बॉलर्स पर काफी दबाव बना सकते थे. इसमें कोई दो राय नहीं कि उनकी इसी अटैकिंग बैटिंग की आलोचना भी होती है. लेकिन, गेम को बदल देने की उनकी क्षमता को सिरे से ख‍ारिज करना कितना सही है? 

Advertisement

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी वनडे टीम में शामिल, पंड्या और पंत बाहर

ODI में अब तक नहीं कर सके इंप्रेस

उनके ODI करियर को देखें तो, सबसे बड़ी हाईलाइट 2022 में आई मैनचेस्टर में उनकी पारी है. नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए उन्होंने 113 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए थे. उनकी इसी पारी के दम पर टीम इंडिया ने ये मुकाबला जीता था. साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर ली थी. ये इस फॉर्मेट में उनका इकलतौता शतक है.

ओवरऑल करियर देखें तो, उन्होंने कुल 31 ODI मैैच ही खेले हैं. इस दौरान 33.50 के औसत से उन्होंने कुल 871 रन ही बनाए हैं. वहीं, 2022 के दिसंबर के बाद से तो उन्होंने सिर्फ एक ODI खेला है. हालांकि, इसका कंट्रोल उनकी हाथों में नहीं था.  दिसंबर 2022 में उनका कार एक्सीडेंट हुआ. इसके कारण लगभग एक साल वो क्रिकेट से दूर रहे. 2024 IPL में उनकी वापसी हुई. पूरी तरह फिट होने के बाद उन्हें ज़्यादा मौके ही नहीं मिले.

पंत के लिए अब वापसी बहुत मुश्किल 

ODI में अंतिम बार अगस्त 2024 में श्रीलंका के ख‍िलाफ एक मैच में मौका मिला. इसके बाद से उन्हें जगह नहीं मिली है. अब जब वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ टीम में इतनी जगह बनी तो उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिलेगा. लेकिन, जुरेल के सेलेक्शन ने साफ कर दिया कि टीम मैनेजमेंट उन्हें अब एक फाॅर्मेट प्लेयर मान चुका है. क्योंकि इस सीरीज में गैरमौजूद प्लेयर्स की जैसे ही वापसी होगी, पंत के लिए वापसी और मुश्किल हो जाएगी.

लेकिन, क्या पंत का ODI करियर खत्म हो गया? ऐसा भी नहीं है. अभी वो महज 28 साल के हैं. इंजरी, फॉर्म और वर्कलोड मैनेजमेंट. अगर सब ठीक रहा तो ये उनकी वापसी का रास्ता खोल सकते हैं. उनकी क्षमता में कोई कमी नहीं है. लेकिन, मौके कहां से बनेंगे सवाल यही है. ये सीरीज बढ़‍िया मौका था. अब यहां भी जगह नहीं मिली. ये निश्चित तौर पर उनके फ्यूचर के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. 

वीडियो: Rishabh Pant की Test Vice-Captaincy क्यों गई? Gautam Gambhir ने बताई वजह

Advertisement