The Lallantop

ट्रंप ने देशभक्ति के बहाने NBA स्टार से पंगा लिया, उसने कहा- 'शायद ऑफिस में काम नहीं है'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बास्केटबॉल खिलाड़ी लेबरॉन जेम्स के बीच हमेशा से तनातनी चलती आ रही है. दोनों कई बार एक-दूसरे के खिलाफ सरेआम बयान दे चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
डोनाल्ड ट्रंप और लेबरॉन जेम्स के बीच पहले भी कई बार जुबानी जंग हो चुकी है. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लेबरॉन जेम्स ने 22 अक्तूबर को NBA मैच के दौरान राष्ट्रगान के वक्त स्ट्रेचिंग और अभ्यास करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के देशभक्ति पर उठाए सवालों का जवाब दिया।
  • ट्रम्प ने जेम्स के राष्ट्रगान के समय व्यवहार को अमेरिका के शहीद स्वतंत्रता सैनानियों का अपमान बताया, जबकि दोनों के बीच पिछले वर्षों में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विवादित बयानबाजी रही है।
  • इस घटना के बाद दोनों के बीच पुनः सार्वजनिक बयानबाजी शुरू हो गई है, जिससे आगामी दिनों में उनके बीच वाद-विवाद जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

अमेरिका के स्टार बास्केटबॉल प्लेयर लेबरॉन जेम्स (Lebron James), राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर आ गए हैं. ट्रंप ने जेम्स की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्हें बुरा-भला कहा. जेम्स भी कहां पीछे रहने वाले थे. NBA के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार इस खिलाड़ी ने अपने अंदाज में ट्रंप को जवाब दे दिया. क्या है पूरा मामला? हम आपको बताते हैं. 

Advertisement
ट्रंप ने जेम्स पर दिया बयान

दरअसल, जेम्स NBA के मौजूदा सीजन में फिलाडेल्फिया 76r के लिए खेल रहे हैं. 22 अक्तूबर को टीम का पहला मैच था. मैच से पहले हमेशा की तरह अमेरिकी राष्ट्रगान बजाया गया. सभी खिलाड़ी एक लाइन में खड़े हो गए. जेम्स भी वहां मौजूद थे. राष्ट्रगान के समय जब सभी सीधे खड़े थे, जेम्स स्ट्रेचिंग कर रहे थे. कुछ समय बाद वह किसी खास शॉट की प्रैक्टिस भी करते नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. वीडियो ट्रंप के पास भी पहुंचा. उन्होंने कहा कि जेम्स ने जो किया, वह देश का अपमान है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

राष्ट्रगान सुनते हुए लेबरॉन जेम्स यह हरकतें कर रहे हैं. मैं शुरू से कह रहा हूं कि जेम्स में कुछ खास अच्छा नहीं है. वह शर्मनाक है. जेम्स को अमेरिका के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सैनानियों से माफी मांगनी चाहिए. उन लोगों ने अमेरिकी झंडे के लिए जान दे दी. यही देशभक्ति होती है.

Advertisement
जेम्स ने भी दे दिया जवाब

जेम्स ने भी इसका जवाब दिया. उन्होंने तंज किया कि ट्रंप के पास ज्यादा काम नहीं है. इसी वजह से वह इन बातों पर बयान दे रहे हैं. जेम्स ने एक इंटरव्यू में कहा,

May be Its a Slow Day at Office

शायद ट्रंप ऑफिस में आज काम कम था.

यह भी पढ़ें- WPL से टीम इंडिया तक! कौन हैं जिंतिमणि कलिता, जिन्हें हरमनप्रीत ने पहनाई डेब्यू कैप? 

Advertisement

ट्रंप और जेम्स के रिश्ते हमेशा से ऐसे ही हैं. दोनों कई बार एक-दूसरे के खिलाफ सरेआम बयान दे चुके हैं. साल 2018 में जेम्स ने ट्रंप पर बड़ा आरोप लगाया था. उनका कहना था कि ट्रंप खेल का इस्तेमाल करके लोगों को बांटना चाहते हैं. वह इस तरह की सोच के लोगों को पसंद नहीं करते. जेम्स के मुताबिक, खेल एक ऐसी चीज है, जो सभी को साथ लेकर आती है. जेम्स ने कहा था कि वह कभी ऐसे शख्स के साथ बैठकर बात नहीं करेंगे. चाहे वह देश के राष्ट्रपति ही क्यों न हो. इसके बाद कई बार दोनों के बीच इसी तरह बयानबाजी चलती रही. 

वीडियो: Haryana Electricity Strike: 7 घंटे में 5 हजार से ज्यादा शिकायतें, 10 लाख लोग परेशान

Advertisement