The Lallantop

महेश बाबू की 'वाराणसी' के बाद हॉलीवुड फिल्म बनाने जा रहे हैं SS राजामौली?

राजामौली ने बताया कि उन्हें हॉलीवुड से कई ऑफर्स थे. वो अपने करियर में कम से कम एक हॉलीवुड फिल्म बनाना चाहते हैं.

Advertisement
post-main-image
'वाराणसी' का अब केवल करीब एक हफ्ते का शूट बाकी है. ये फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 'रामायण' का एक और एक्शन सीक्वेंस सोशल मीडिया पर लीक हुआ है, जिसमें एक राक्षस और भगवान विष्णु के बीच एक लड़ाई दिखाई गई है, जबकि फिल्म 5 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है।
  • फिल्म 'रामायण' का प्रमोशन देश के विभिन्न हिस्सों में जारी है और सोशल मीडिया लीक की वजह से फिल्म के रिलीज़ से पहले दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी है।
  • 'रामायण' की रिलीज़ के साथ ही महाराष्ट्र की स्टेज आर्टिस्ट पर आधारित श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर भी रिलीज़ हो सकता है, जो 4 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

क्या Ramayana का एक और एक्शन सीक्वेंस लीक हो गया है? Shah Rukh Khan की King के गाने को लेकर क्या अपडेट आया है? साथ ही जानिए कि क्या Varanasi के बाद SS Rajamouli हॉलीवुड फिल्म करने जा रहे हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'रामायण' का एक और एक्शन सीक्वेंस लीक हो गया!

'रामायण' की रिलीज़ में अब 13 दिन बचे हैं. दशहरे पर फिल्म का म्यूज़िक एल्बम भी रिलीज़ हो गया. इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मेकर्स इसका पुरजोर प्रमोशन कर रहे हैं. इस सब के बीच 'रामायण' का एक और सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक राक्षस और भगवान विष्णु के बीच जोरदार फाइट देखने को मिल रही है. हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हो पाया है कि ये सीन 'रामायण' का है या नहीं. लेकिन अगर ये फाइट सीन फिल्म में देखने को मिलेगा तो थियेटर्स थर्राने वाले हैं. 'रामायण' 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज़ हो रही है.

Advertisement

# मुंबई में शूट होगा 'किंग' का सबसे बड़ा गाना

'किंग' में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नज़र आने वाली है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 26 अक्टूबर से मुंबई में एक मेगा सॉन्ग की शूटिंग शुरू करेंगे. पहले इस गाने की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होने की चर्चा थी, लेकिन अब इसे मुंबई में करीब एक हफ्ते तक शूट किया जाएगा. 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

Advertisement

# प्रभास की 'कल्कि 2' और 'फौजी' का डबल धमाका!

प्रभास के 47वें जन्मदिन पर फैंस को डबल सरप्राइज़ मिला है. पहली खुशखबरी 'Kalki 2898 AD' के सीक्वल से आई है, जहां मेकर्स ने बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर कर प्रभास की वापसी को टीज़ किया है. वहीं, दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'फौजी' का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ है, जिसमें प्रभास एक सैनिक के दमदार अवतार में नज़र आ रहे हैं. मेकर्स ने उनके कैरेक्टर से पर्दा उठाने के लिए एक खास वीडियो भी रिलीज़ किया है.

# 'रामायण' के साथ रिलीज़ होगा 'ईठा' का ट्रेलर

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का ट्रेलर 'रामायण' के साथ अटैच किया जा सकता है. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी 'ईठा' में श्रद्धा, महाराष्ट्र की मशहूर स्टेज आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर का रोल कर रही हैं. फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. इस फिल्म में नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा जैसे एक्टर्स भी नज़र आने वाले हैं.

# 'मॉन्स्टर' के प्रोड्यूसर ने ली 'रामायण' की ज़िम्मेदारी

सलमान खान की अगली फिल्म 'मॉन्स्टर' के प्रोड्यूसर दिल राजू 'रामायण' की एक बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दिल राजू की कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स 'रामायण' को रिलीज़ करेगी. यश अपनी कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स से फिल्म को कर्नाटक में डिस्ट्रिब्यूट करेंगे. तमिलनाडु में थिंक स्टूडियोज़ और केरल में E4 एंटरटेनमेंट फिल्म रिलीज़ करेगी. इससे 'रामायण' के साउथ इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन का रास्ता साफ हो गया है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'वाराणसी' के बाद हॉलीवुड फिल्म बनाने वाले हैं राजामौली?

RRR को दुनियाभर में मिले प्यार के बाद SS राजामौली को हॉलीवुड से कई ऑफर्स मिले थे. अब उन्होंने खुलासा किया है कि वो कम से कम एक हॉलीवुड फिल्म जरूर बनाना चाहते हैं. राजामौली के मुताबिक, हॉलीवुड का वर्किंग सिस्टम और वहां काम करने का तरीका उन्हें काफी कुछ सिखा सकता है. हालांकि, जब उन्हें ये ऑफर्स मिले, तब वो 'वाराणसी' पर काम शुरू कर चुके थे. लेकिन इसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म करने पर विचार कर सकते हैं. 

वीडियो: SS राजामौली की 'वाराणसी' में ड्रैगन का ऐसा तांडव कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' भी भूल जाएंगे?

Advertisement