The Lallantop
Logo

मणिपुर में फिर तनाव, मैतेई युवक की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद, कॉन्सर्ट में क्या हुआ था?

मणिपुर के थौबल में लैशराम राकेश की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद शुरू हुआ, प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने तीसरे संदिग्ध को गिरफ्तार कर बंदूक और 14 कारतूस बरामद किए.

Advertisement

मणिपुर के थौबल में लैशराम राकेश की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद शुरू हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने एनएच-102 और इंफाल-मोरेह रोड जाम कर हत्या में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने तीसरे संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. तलाशी अभियान के दौरान दो नली वाली बंदूक और 14 कारतूस भी बरामद किए गए हैं. मणिपुर में हिंसा और तनाव को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- रामलीला में हुआ झगड़ा कॉलेज तक पहुंचा, चले लाठी-फावड़े, 14 पुलिसवालों पर एक्शन

Advertisement
Advertisement