जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे 5वें एशियन पैरा गेम्स में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. 23 अक्टूबर को संदीप सिंह मान और हनी ने अपने-अपने इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीता. इन दोनों एथलीट के मेडल जीतने के बाद भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में 100 मेडल्स का आंकड़ा पार कर लिया. संदीप का भारत के लिए 100वां मेडल था. एशियन पैरा गेम्स में यह दूसरी बार है, जब भारतीय एथलीटों ने दूसरी बार 100 मेडल्स का आंकड़ा पार किया. इससे पहले, भारत ने 2023 में हांगझू में एशियन पैरा गेम्स में 111 मेडल जीते थे.
Asian Para Games में 100 पार! संदीप और हनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ भारत ने लगाई मेडल्स की सेंचुरी
Asian Para Games 2026 : Sandeep Singh Maan और Haney ने अलग-अलग इवेंट में दो गोल्ड मेडल जीते. इन खेलों में संदीप का भारत के लिए यह 100 मेडल था. एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में यह दूसरी बार है, जब भारत ने लगातार दूसरी बार 100 ज्यादा मेडल जीते हैं.

संदीप सिंह मान ने पुरुषों की T64 कैटेगरी 400 मीटर रेस में चुनौती पेश की. उन्होंने 52.28 सेकेंड का समय निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ सोने का तगमा हासिल किया. इस बीच, उन्होंने एक सेकेंड के ज्यादा अंतर से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया.
इस कैटेगरी में भारत के एक और पैरा एथलीट अजय कुमार ने पार्टिसिपेट किया. उन्होंने इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल जीता. संदीप का रिएक्शन टाइम 0.264 सेकेंड था. उन्होंने सऊदी अरब के नूर अलसाना से 0.85 सेकेंड पहले रेस फिनिश की. असलाना को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
संदीप और असलाना T44 कैटेगरी में आते हैं. जबकि, अजय कुमार T64 कैटेगरी में शामिल हैं. T44 और T64 निचले पैरों से जुड़ी कैटेगरी हैं. इनमें वे एथलीट भाग लेते हैं, जिनके पैरे में दिव्यांगता होती है. इन कैटेगरी में अक्सर एक साथ कॉम्पिटिशन कराया जाता है.
हनी ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्डसंदीप के गोल्ड मेडल जीतने के बाद हनी ने भी उन्हें फालो किया. उन्होंने मेंस जैवलिन थ्रो के F37/38 इवेंट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल जीता. इस दौरान भारतीय जैवलिन थ्रोअर हनी ने लास्ट के 2 अटैम्प्ट में बेस्ट थ्रो फेंका. उन्होंने पहले 59.72 मीटर का थ्रो किया. इसके बाद, हनी ने 60.49 मीटर दूर भाला फेंका. उनके इस थ्रो के बाद बाकी खिलाड़ी पीछे रह गए.
60.49 मीटर थ्रो के बाद हनी ने लंबे समय से कायम 57.81 मीटर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड चीन के शिया डोंग ने 2008 में बनाया था. हनी का 60.49 मीटर का थ्रो उनके करियर की सबसे बड़ी अचीवमेंट है.
यह भी पढ़ें: हाथ नहीं, पर बाण अचूक! शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स में जीते 2 गोल्ड मेडल
भारत जीत चुका है 100 से ज्यादा मेडल्सपैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत 23 अक्टूबर को 100 से ज्यादा मेडल्स जीत चुका है. मेडल टैली पर नजर डालें, तो भारत ने इन खेलों में अब तक अलग-अलग कैटेगरी में 106 मेडल्स जीते हैं. इन 106 मेडल्स में 28 गोल्ड, 34 सिल्वर और 44 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक










