The Lallantop

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बवंडर! रिलीज़ से पहले टूटने लगे रिकॉर्ड्स

'रामायण' के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स कथित तौर पर 450 करोड़ रुपए में बिके हैं. और अब रिकॉर्डतोड़ अडवांस बुकिंग...

Advertisement
post-main-image
अडवांस बुकिंग के मामले में 'रामायण' ने 'आदिपुरुष' का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के टीज़र में डॉक्टरों के चित्रण को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है, और फिल्म 20 नवंबर को रिलीज़ होगी।
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आपत्ति का कारण यह है कि फिल्म में कुछ डॉक्टरों की गलतियों के आधार पर पूरी मेडिकल बिरादरी को भ्रष्ट दिखाया गया है, जिससे डॉक्टरों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
  • इस विवाद के कारण फिल्म से पहले संबंधित चर्चा बढ़ी है और चिकित्सा समुदाय की सुरक्षा के मुद्दे उठने के बावजूद, फिल्म की रिलीज़ तय है और इसमें कोई बदलाव अभी तक नहीं घोषित हुआ है।

Sunny Deol स्टारर Suryaa: Ant Se Aarambh Tak रिलीज़ से पहले ही विवादों में क्यों घिरने लगी है? Ramayana ने किन रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी हैं? साथ ही ये भी जानिए कि Madhur Bhandarkar किस दिग्गज लीडर पर फिल्म बना रहे हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' सीज़न-3 का ट्रेलर रिलीज़

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' के तीसरे सीज़न का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इस बार सॉरॉन पूरी मिडिल-अर्थ पर कब्ज़ा करने के लिए अपनी सेना के साथ युद्ध छेड़ने वाला है. साथ ही अपनी सबसे खतरनाक ताकत यानी वन रिंग बनाने में जुटा है. ये सीज़न 11 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

Advertisement

# एक्टर टॉम स्केरिट का 93 साल में निधन

एक्टर टॉम स्केरिट का 93 साल की उम्र में निधन हो गया. छह दशक के लंबे करियर में टॉम ने 'एलियन' और 'टॉप गन' जैसी फिल्मों में काम किया. टीवी सीरीज़ 'पिकेट फेन्सेस' में शेरिफ जिमी ब्रॉक के रोल ने उन्हें खास पहचान दिलाई. इसी रोल के लिए 1993 में उन्हें एमी अवॉर्ड भी मिला था.

# विवादों में घिरी सनी देओल की 'सूर्या'

Advertisement

सनी देओल की 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर गई है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA ने फिल्म के टीज़र में डॉक्टरों को दिखाने के तरीके पर आपत्ति जताई है. साथ ही अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ के खिलाफ हिंसा का भी विरोध किया है. एसोसिएशन का कहना है कि कुछ डॉक्टरों की गलतियों के लिए पूरी मेडिकल बिरादरी को भ्रष्ट दिखाना डॉक्टरों की सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकता है. ये फिल्म 20 नवंबर को रिलीज़ होगी.

# 'रामायण' ने रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया!

'रामायण' ने रिलीज़ से पहले ही रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया है. अडवांस बुकिंग के मामले में 'रामायण' ने 'आदिपुरुष' का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सैकनिल्क के मुताबिक, 'आदिपुरुष' ने अपने हिंदी वर्जन की अडवांस बुकिंग के शुरुआती 24 घंटों में करीब 36 हजार टिकट बेचे थे. वहीं 'रामायण' की पहले 24 घंटे में 65 हजार से ज़्यादा टिकटें बिक गई हैं. जिससे 3.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. यानी 'रामायण' ने 'आदिपुरुष' को बड़ी मार्जिन से पछाड़ा है. 'आदिपुरुष' के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 37.25 करोड़ रुपए कलेक्ट किए थे. 'रामायण' का उससे तीन गुणा बड़ी ओपनिंग लेना तय है.

# श्यामाप्रसाद मुखर्जी पर फिल्म बना रहे मधुर भंडारकर

मधुर भंडारकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जिंदगी और राजनीतिक सफर पर फिल्म बना रहे हैं. जिसका नाम है 'श्यामा: द मिसिंग चैप्टर'. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में श्यामाप्रसाद मुखर्जी के कलकत्ता यूनिवर्सिटी के सबसे युवा वाइस चांसलर बनने से लेकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की कहानी दिखाई जाएगी. अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि कास्ट और रिलीज़ डेट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है.

# 19 साल बाद साथ काम कर रहे सैफ और विद्या

करीब 19 साल बाद सैफ अली खान और विद्या बालन साथ काम करने जा रहे हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये जोड़ी डायरेक्टर रितेश बत्रा की अगली फिल्म में नज़र आएगी. जिसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है. इससे पहले दोनों 2007 में आई फिल्म 'एकलव्य: द रॉयल गार्ड' में साथ दिखे थे. 

वीडियो: क्या OTT के लिए 'रामायण' पर लगा अब तक का सबसे बड़ा दांव?

Advertisement