IPL जैसे टूर्नामेंट में अपने पहले छक्के के लिए ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ शायद ही कोई अटेम्प्ट करे. लेकिन राजस्थान के झुंझुनू का ये लड़का कुछ अलग है. मुकुल चौधरी नाम के इस प्लेयर ने KKR के खिलाफ मैच में जो किया वो बड़े स्टेज पर कम खिलाड़ी ही कर पाते हैं. मुकुल के लिए वो छक्का हमेशा की याद बन गया है. मैच विनिंग 54 रनों की पारी का वो पहला छक्का था. उनके IPL करियर का भी ये पहला छक्का है. मैच के बाद मुकुल ने इस सिक्स को बेस्ट शॉट तक बता दिया.
मुकुल चौधरी ने फेवरेट सिक्स के बारे में बताया, धोनी से शॉट का क्या कनेक्शन?
KKR के खिलाफ 27 गेंदों में 54 रनों की नॉट आउट पारी के लिए मुकुल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.


KKR के खिलाफ 27 गेंदों में 54 रनों की नॉट आउट पारी के लिए मुकुल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. मैच के उन्होंने अपने जर्नी के बारे में बात की. मुकुल ने बताया,
“मेरे पिता ने शादी से पहले ही बेटे को क्रिकेटर बनाने की ठान ली थी. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए मैं क्रिकेट काफी देर से शुरू कर पाया. 12-13 साल की उम्र में मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया. मेरे गांव में अच्छी क्रिकेट एकेडमी भी नहीं थीं. मैंने सीकर में एक एकेडमी ज्वाइन की और वहां 5-6 साल तक मेहनत की. उसके बाद मैं जयपुर चला गया, क्योंकि उस लेवल पर खेलने के लिए बेहतर प्रैक्टिस जरूरी होती है. फिर मुझे लगा कि T20 क्रिकेट अब बहुत तेज हो गया है, इसलिए मैंने गुड़गांव में कुछ मैच खेले, जिससे मुझे काफी मदद मिली.”
जब मुकुल ने पूछा गया कि उन्हें कब लगा कि वो बड़े स्टेज के लिए बने हैं? मुकुल ने जवाब दिया,
“एक U-19 मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेल रहा था. वो मैच लो स्कोरिंग मैच था. किसी भी बैटर ने ज्यादा रन नहीं बनाए थे. लेकिन मैंने उस मैच में स्कोर किया. मेरे पिता कहते हैं कि ठीक उसी दिन उन्हें यकीन हो गया था कि उनका बेटा आगे बहुत कुछ कर सकता है.”
प्रेशर हैंडल करने को लेकर मुकुल ने बताया,
“प्रेशर तो हमेशा रहता है. लेकिन भगवान ने मुझे ये मौका दिया है अपनी ताकत दिखाने का. अगर प्रेशर है, तो नाम कमाने का मौका भी है. मैं यही सोचता हूं.”
शमी का विकेट गिरने के बाद उन्होंने सिचुएशन को कैसे डील किया? इस पर मुकुल ने कहा,
“मैं जानता था कि अगर मैं लास्ट तक खेल गया, तो टीम को जीत दिला दूंगा. मुझे पता था कि अगर गेंद मेरे एरिया में आई, तो मैं उसे हिट कर लूंगा.”
मुकुल ने बताया कि उनके फेवरेट सिक्स पहला वाला छक्का ही था. उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने जोन में बॉल आने का इंतजार कर रहे थे.
7 ओवर में 78 रन बना दिएKKR के खिलाफ लखनऊ की टीम 7 ओवर में 78 रन चाहिए जिस वक्त मुकुल चौधरी ने क्रीज पर कदम रखा. पहली बॉल डॉट रही. एक तरफ आयूष बडोनी बढ़िया खेल रहे थे. लेकिन 15वें ओवर की चौथी बॉल पर अनुकूल रॉय ने बडोनी को चलता किया. उन्होंने 34 गेंद में 54 रनों की शानदारी पारी खेली.
पर दूसरे एंड पर मुकुल के दिमाग में सिर्फ एक चीज चल रही थी. कैसे अपनी टीम को आज जीत के उस पार ले जाना है. आखिरी 5 ओवरों में 55 रन बनाने बचे थे. 16वें ओवर में सिर्फ 1 रन ही बन पाया. मोहम्मद शमी का विकेट भी गिर गया. लेकिन मुकुल का जिगरा जवाब देने को तैयार नहीं था.
17वें ओवर में मुकुल ने वैभव अरोड़ा को एक चौका और एक छक्का जड़ा. अगले ओवर में कार्तिक त्यागी को 2 छक्के लगाए. 19वें ओवर में कैमरन ग्रीन को 2 छक्के और 1 चौका मारा. आखिरी 6 गेंद में टीम को 14 रन चाहिए थे. मुकुल ने दूसरी बॉल पर छक्का लगाया. इसके बाद 5वीं बॉल पर एक और सिक्स मारा. और 26 गेंद में अपनी फिफ्टी भी पूरी की.
मैच की आखिरी बॉल पर LSG ने एक रन बनाकर KKR को 3 विकेट से हरा दिया. मैच जीतने के बाद मुकुल ने जो सेलिब्रेशन किया उससे साफ था कि टीम को उनपर कितना भरोसा है. मुकुल ने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए.
वीडियो: क्या LSG की प्लानिंग ऋषभ पंत की भारतीय टी-20 टीम में वापसी करा देगी?



















