The Lallantop

पाकिस्तान पर हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' फिल्म को लीड करेंगे कार्तिक आर्यन!

विवेक अग्निहोत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' फिल्म के लिए पहले वरुण धवन को अप्रोच किया था.

Advertisement
post-main-image
'ऑपरेशन सिंदूर' को टी-सीरीज़ प्रोड्यूस करेगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विवेक अग्निहोत्री ने टी-सीरीज के बैनर तले पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई पर आधारित फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' बनाने का ऐलान किया है, जिसका लीड रोल कार्तिक आर्यन निभाएंगे।
  • यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल KJS ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब पर आधारित है और इसका विषय 2026 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई है, जो विवेक के अनुसार गहन रिसर्च पर आधारित है।
  • कार्तिक आर्यन फिलहाल अन्य फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, और उनके फ्री होने के बाद ही वे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर काम शुरू करेंगे, जिससे फिल्म की प्रोडक्शन और रिलीज़ पर प्रभाव पड़ेगा।

पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान पर Operation Sindoor को अंजाम दिया था. कुछ समय बाद Vivek Agnihotri ने अनाउंस किया कि वो T-Series के बैनर तले इस टॉपिक पर फिल्म बनाएंगे. उन्होंने झटपट इसके राइट्स भी खरीद लिए. शुरुआत में चर्चा थी कि मेकर्स इस मूवी में Varun Dhawan को कास्ट करना चाहते हैं. लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो 'ऑपरेशन सिंदूर' में Kartik Aaryan लीड रोल करेंगे.

Advertisement

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री पिछले कुछ समय से कार्तिक के साथ ये मूवी डिस्कस कर रहे थे. कार्तिक को इसकी कहानी शुरू से पसंद थी लेकिन उन्होंने हामी हाल ही में भरी है. बताया जा रहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' मूवी लेफ्टिनेंट जनरल KJS ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan पर आधारित होगी.

मार्च 2026 में विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. उसमें उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की कहानी पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर बेस्ड होगी. फिल्म बनाने के लिए उन्होंने इंडियन आर्मी के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के साथ मिलकर काफी रिसर्च की है. विवेक ने दावा किया कि इस मूवी का मकसद सिर्फ चर्चा बटोरना नहीं. बल्कि फैक्ट्स के जरिए लोगों को 'ऑपरेशन सिंदूर' का पूरा सच दिखाना है.

Advertisement

अप्रैल 2026 में खबर आई थी कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए वरुण धवन को अप्रोच किया है. लेकिन उस वक्त वरुण ने कहा कि वो पूरा नरेशन सुनने के बाद ही अपना फैसला सुनाएंगे. अब मूवी की ताज़ा अपडेट के बाद लग रहा है कि मेकर्स और वरुण में मामला जमा नहीं. इसलिए विवेक ने कार्तिक को अप्रोच किया है. वैसे, कार्तिक इन दिनों शिमित अमीन की फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग कर रहे हैं. इसकी कहानी यमन में हूती संघर्ष के बैकड्रॉप पर बेस्ड है. इसके बाद उनके लाइनअप में 'नागज़िला', करण जौहर की क्रीचर मूवी, 'तू मेरी ज़िंदगी है' और 'भूल भुलैया' जैसे प्रोजेक्ट्स हैं. उनसे फ्री होने के बाद ही वो विवेक अग्निहोत्री की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर काम शुरू कर पाएंगे.

वीडियो: क्या वरुण धवन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली फिल्म करेंगे?

Advertisement
Advertisement