पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया चलन शुरू हो गया है. सीरीज में कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है, तो उसे सीरीज के बीच में ही बाहर कर दिया जाता है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लगभग आधी टीम को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया. इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के बीच एक खिलाड़ी को खराब फॉर्म के कारण रिलीज कर दिया गया है. हालांकि, यहां खिलाड़ी ने खुद ही यह मांग की थी.
पाकिस्तानी बैटर की फॉर्म इतनी गिरी, सीरीज बीच में छोड़कर चला गया
इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के बीच एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को खराब फॉर्म के कारण रिलीज कर दिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है.

पाकिस्तानी बल्लेबाज साईम आयूब इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्होंने पिछले एक साल में वनडे में कोई अर्धशतक नहीं लगाया है. वहीं टी20 में भी उन्होंने इस साल केवल एक ही फिफ्टी लगाई है. मौजूदा ट्राई सीरीज में भी वह संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. उन्होंने सीरीज में तीन मैच खेले हैं, लेकिन एक भी मैच में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं. साईम फॉर्म में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलेंगे. उन्होंने सिलेक्शन कमेटी और कोच से अनुरोध किया है कि उन्हें रिलीज कर दिया जाए. बोर्ड ने उनका अनुरोध मान लिया है.
यह भी पढ़ें-शाहीन अफरीदी ने यूनिस-अख्तर को पछाड़ा, ODI में बनाया नया रिकॉर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी करके साईम को रिलीज करने की पुष्टि की है. बोर्ड ने बताया है कि साईम ने कोच से इसे लेकर बात की है. पीसीबी ने अपने बयान में कहा,
साहिबजादा फरहान को टीम में किया गया शामिलसाईम आयूब को ट्राई सीरीज से रिलीज कर दिया गया है. साईम ने हेड कोच माइक हेसन से बात की. इसके बाद साईम ने फैसला किया कि वह ब्रेक लेकर घरेलू क्रिकेट खेलेंगे. वह अपने खेल पर काम करना चाहते हैं ताकि उनका आत्मविश्वास वापस आ जाए.
बोर्ड ने बयान में आगे कहा कि वह साईम के फैसले का सम्मान करता है. साईम के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें रिलीज करने का फैसला किया गया है. साईम की जगह साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया गया है. पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज में चार मैच खेले हैं. तीन जीत के साथ वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है. टीम 27 अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी. यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.
वीडियो: रामायण में कुंभकर्ण बने पंचायत के फैसल मलिक, कहां से प्रेरित हुए?













