भारत और न्यूजीलैंड की बीच तीसरा T20I मैच 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला वेलिंगटन में होगा. इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला है. ईशान किशन अभी तक फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में वैभव मैदान पर होंगे. अब सवाल यह है कि वैभव तीसरे मैच में किस नंबर पर बैटिंग करेंगे? क्या इस मुकाबले में गौतम गंभीर अपनी जिद छोड़ेंगे या पहले वाले डिसीजन पर अड़े रहेंगे.
गौतम गंभीर तीसरे T20I में अपनी जिद पर अड़ेंगे या वैभव सूर्यवंशी का नंबर बदलेंगे?
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I को लेकर सवाल उठ रहा है कि गौतम गंभीर अपनी स्ट्रेटजी में बदलाव करेंगे या नहीं. क्या वे इस मैच में एक बार अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कराएंगे? देखना होगा कि तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी कौन से नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में ईशान किशन इंजर्ड हो गए थे. उनके दाहिनी जांघ में चोट लगी थी. इस वजह से क्राइस्टचर्च में ही हुए दूसरे T20I में ईशान नहीं खेले. इस मैच में गौतम गंभीर के टीम मैनेजमेंट ने वैभव को खेलने का चांस दिया. लेकिन, मैच में गंभीर अपने फैसले पर अड़े रहे. उन्होंने ओपनिंग में कोई बदलाव नहीं किया. इसलिए वैभव को नंबर-3 पर बैटिंग करना पड़ी.
वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर सक्सेसफुल नहीं रहे. वे जितनी देर क्रीज पर रुके, स्ट्रगल ही करते रहे. वैभव इस मुकाबले में 8 बॉल्स पर 4 रन बनाकर आउट हो गए. यह वैभव का T20 इंटरनेशनल में पहला सिंगल डिजिट स्कोर था. इससे पहले वैभव ने जितने T20I मैच खेले, उनमें ओपनिंग की.
अब तीसरे मैच को लेकर सवाल उठ रहा है कि गौतम गंभीर अपनी स्ट्रेटजी में बदलाव करेंगे या नहीं. क्या वे इस मैच में एक बार अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से ओपनिंग कराएंगे? तीसरे T20I में वैभव किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे ये गंभीर पर डिपेंड है. अगर गंभीर ने संजू को तीसरे नंबर पर बैटिंग करने भेजा, तो फिर वैभव को ओपनिंग करने का मौका मिलेगा. क्योंकि, हेड कोच भी समझ चुके हैं कि वैभव ओपनिंग में ज्यादा कारगर हैं.
ये भी पढ़ें: CSK में अब नहीं दिखेंगे 'हसमास्टर', फ्रैंचाइजी ने 8 साल बाद माइक हसी को 'अलविदा' कहा
वैभव के फेवर में पूर्व क्रिकेटर्सवैभव सूर्यवंशी से ओपनिंग कराई जाए, इस बात से कई पूर्व क्रिकटर्स सहमत हैं. दूसरे मैच के बाद मुरली कार्तिक ने भी कहा कि वैभव को ओपनिंग में भेजना था. उनके मुताबिक, संजू सैमसन जैसे अनुभवी बैटर नंबर-3 पर खेल सकते हैं. पूर्व क्रिकेटर सदगोपन रमेश का भी मानना है कि वैभव को ओपनिंग पर भेजा जाए. उन्होंने कहा कि नंबर-3 पर भेजे जाने से वैभव प्रेशर में आ सकते हैं. अब देखना होगा कि गंभीर तीसरे मैच में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करते हैं या नहीं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









