भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को चेक बाउंस मामले में अलीपुर कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने 20 मई को सुनवाई के दौरान शमी को सभी आरोपों से बरी कर दिया. यह मामला उनकी अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां (Haseen Jahan Shami Wife) से जुड़ा था. हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि घरेलू खर्च के लिए शमी की ओर से दिया गया 1 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया था. करीब 8 साल से यह मामला अदालत में चल रहा था.
शमी को कोर्ट से मिली क्लीन चिट, पत्नी हसीन जहां ने किया था चेक फ्रॉड केस
हसीन जहां ने 2018 में शमी और उनके परिवार वालों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत कई केस दर्ज करवाए थे. तबसे ही दोनों अलग-अलग रहते हैं.


जस्टिस अजय कुमार मुखर्जी ने आदेश में कहा कि मामले के अंतिम निपटारे तक हसीन जहां को हर महीने डेढ़ लाख रुपये और उनकी बेटी को ढाई लाख रुपये की राशि दी जाती रहेगी, ताकि दोनों की आर्थिक स्थिरता बनी रहे. कोर्ट के बाहर, शमी ने पत्रकारों से कहा,
मुझे फैसले का पूरा भरोसा था, क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. मुझ पर जो भी बकाया था, मैंने उसका भुगतान कर दिया है. अब सब कुछ सुलझ गया है.
हसीन जहां ने 2018 में शमी और उनके परिवार वालों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत कई केस दर्ज करवाए थे. वह शमी के कोलकाता वाले घर में ही रहती हैं. लेकिन, अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए दिल्ली और कोलकाता के बीच आती-जाती रहती हैं. जब शमी नेशनल ड्यूटी पर नहीं होते, तो वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहते हैं. IPL 2026 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं. हालांकि, 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह नहीं खेले थे. आजतक से जुड़े, अर्निबन सिन्हा के मुताबिक शमी ने कहा,
गुजारे भत्ते को लेकर जारी है केसमैं मैदान पर और मैदान के बाहर, हर चीज़ को संभालने की पूरी कोशिश करता हूं.
मोहम्मद शमी और उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. पिछले साल जुलाई में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी ने आदेश पारित किया था कि शमी अपनी पत्नी और बेटी के लिए ₹4 लाख प्रतिमाह गुजारा भत्ता देंगे. इसके बाद हसीन जहां ने इस राशि को बढ़ाकर ₹10 लाख करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नोटिस भेजकर चार हफ्ते में जवाब मांगा है.
यह भी पढ़ें- रियान पराग कॉमेंटेटर्स पर भड़के, पर्सनल लाइफ पर कॉमेंट को लेकर किसे सुना गए?
2014 में हुई थी शादीशमी और हसीन जहां की शादी 2014 में हुई थी. 2018 में शमी की पत्नी ने क्रिकेटर और उनके परिवार पर हिंसा करने का आरोप लगाया. शादी के करीब एक साल बाद 17 जुलाई, 2015 को दोनों के एक बेटी ने जन्म लिया.
वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?


















