The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Riyan Parag urges commentators to not talk about personal life

रियान पराग कॉमेंटेटर्स पर भड़के, पर्सनल लाइफ पर कॉमेंट को लेकर किसे सुना गए?

IPL 2026 : LSG के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद RR के कप्तान Riyan Parag ने IPL कॉमेंटेटर्स पर निशाना साधा. उन्होंने खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ पर कॉमेंट करने पर नाराजगी जताई.

Advertisement
pic
20 मई 2026 (पब्लिश्ड: 05:27 PM IST)
Riyan parag during press conference
प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान RR के कप्तान रियान पराग. (फोटो- आईपीएल/bcci tv)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) कॉमेंटेटर्स पर भड़क गए हैं. जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) पर जीत के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रियान ने आलोचकों पर गुस्सा निकाला. इस दौरान उन्होंने पर्सनल लाइफ पर अटैक करने वाले लोगों पर निशाना साधा. 

दरअसल, 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के ख‍िलाफ मैच के दौरान रियान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते दिखे थे. इसके बाद से ही उनकी काफी आलोचना हो रही है. साथ ही ये सीजन भी रियान के लिए बल्ले से कुछ खास नहीं रहा है. 

हालांकि, 19 मई को जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के साथ ही टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है. अब आख‍िरी लीग मैच में उनका सामना मुंबई इंडियंस से होने वाला है. अगर RR ये मुकाबला जीत जाती है तो वो प्लेऑफ में पहुंंच जाएंगे.   

‘वेपिंग विवाद’ पर क्या बोले पराग?

LSG के ख‍िलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रियान पराग से ‘वेपिंग विवाद’ पर पूछा गया. इस पर पराग ने कहा कि उन्हें समझ आ गया है कि लोग हर हाल में बातें करेंगे. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि इसका असर वो खेल और मानसिकता पर हावी नहीं होने देंगे. पराग ने कहा, 

मैंने यह समझ लिया है कि लोग हर चीज पर बोलेंगे. जो बातें बाहर हो रही हैं, उनका असर मेरे खेल, मेरे फॉर्म या मेरे माइंडसेट पर नहीं पड़ना चाहिए. कीबोर्ड वॉरियर्स बाहर की चीज हैं और उन्हें वहीं रहना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, 

क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा विषय है. खिलाड़ी मैदान पर हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं. उसके पीछे कई दिनों की मेहनत होती है.

ये भी पढ़ें : दो हफ्ते में फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी, आगरकर ने रोहित-हार्दिक को दी चेतावनी!

वहीं, कॉमेंटेटर्स और एक्सपर्ट्स पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पर्सनल लाइफ पर कॉमेंट करना गलत है. उन्होंने कहा, 

अगर कोई टीम 75-80 रन पर ऑलआउट हो जाती है. लोग कह देते हैं कि खिलाड़ियों को खेलना नहीं आता या वो कोशिश नहीं कर रहे. लेकिन, उसके पीछे कई दिनों की तैयारी होती है. खिलाड़ी भी इंसान हैं. उनसे गलतियां हो सकती हैं. 

साथ ही रियान ने अपील करते हुए कहा,  

मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि क्रिकेट से प्यार कीजिए और क्रिकेट पर ही बात कीजिए. खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ को बीच में लाने की जरूरत नहीं है.

मैच के हीरो रहे वैभव

वहीं, LSG के ख‍िलाफ मैच की बात करें तो, राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी टीम की जीत में हीरो रहे. 15 साल के वैभव ने महज 38 बॉल्स में 93 रन की पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया. वैभव जब आउट हुए, मैच लगभग खत्म हो चुका था. टीम को जीत के लिए 36 गेंदों मे सिर्फ 41 रनों की जरूरत थी. 

LSG के खि‍लाफ इस जीत ने RR को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है. साथ ही प्लेऑफ की रेस में दावेदारी भी मजबूत कर दी. अब राजस्थान रॉयल्स की नजर मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले करो या मरो मुकाबले पर है. इस मुकाबले में जीत के साथ ही टीम प्लेऑफ में जगह बना लेगी. 

(ये खबर हमारे यहां इंटर्नशिप कर रहे कुमार ऋषभ ने की है)

वीडियो: आईपीएल 2026 में अभी तक रियान पराग का बल्ला नहीं चला, टीम क्या गणित लगा रही?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()