The Lallantop

'रामलीला मार्च में आने वाले शॉपिंग भी करें', राहुल गांधी ने दिल्ली के ट्रेडर्स के लिए खास अपील की

राहुल गांधी ने अपने वीडियो मैसेज में रामलीला मैदान रैली के कारण दिल्ली के बाजारों पर असर पड़ने की आशंकाओं को खारिज किया. उन्होंने कहा कि व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी.

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA ब्लॉक की 'चलो दिल्ली' रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से लाखों लोग भाग लेने की उम्मीद है।
  • दिल्ली के ट्रेडर्स के संगठन CTI को त्योहारी सीजन में इस रैली के कारण बाजारों में कारोबार प्रभावित होने की चिंता है, इसलिए उन्होंने रैली की तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।
  • राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वाले लोगों से व्यापारियों की मदद के लिए खरीदारी करने की अपील की है ताकि त्योहारी मौसम में बाजारों को नुकसान न पहुंचे।

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA ब्लॉक की 'चलो दिल्ली' रैली होगी. इसमें शामिल होने के लिए देशभर से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. त्योहारी सीजन में रैली के चलते बाजारों में कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताते हुए दिल्ली के ट्रेडर्स के संगठन CTI ने चिंता जाहिर की है. इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने दिल्ली आ रहे लोगों से खास अपील की. उन्होंने कहा कि वे लोग प्रोटेस्ट के साथ-साथ दिल्ली के व्यापारियों की दुकानों से खरीदारी भी करें.

Advertisement
राहुल गांधी ने क्या अपील की?

राहुल गांधी ने शनिवार, 31 अक्टूबर की देर रात X पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि दिवाली, छठ और भाईदूज जैसे त्योहारों का समय है. ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाले लाखों लोगों को यहां के व्यापारियों की मदद करनी चाहिए.

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा,

Advertisement

"नमस्कार,

कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्यौहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा."

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में रामलीला मैदान रैली के कारण दिल्ली के बाजारों पर असर पड़ने की आशंकाओं को खारिज किया. दिल्ली के ट्रेडर्स का संगठन 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (CTI) बीते कई दिनों से इस रैली को पोस्टपोन करने की मांग कर रहा है. राहुल ने राजधानी के बाजारों का बिजनेस प्रभावित होने की अटकलों पर कहा,

"मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी. BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है.

मगर, दोनों काम करते हैं.

कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे. आप सबको बहुत-बहुत प्यार.
शुभ दिवाली. जय हिंद."

Advertisement
CTI को सता रही नुकसान की चिंता

दिल्ली के व्यापारियों के संगठन CTI को आशंका है कि 1 नवंबर को होने वाली रैली की वजह से त्योहारी सीजन में उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है. इसी वजह से CTI ने INDIA गठबंधन के नेताओं से रैली की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की थी.

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, संगठन ने राहुल गांधी से भी तीन बार संपर्क किया, लेकिन रैली की तारीख नहीं बदली गई.

यह भी पढ़ें: 'ये मॉक संसद में ही बैठें', बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज, 'वोट चोरी' में नेहरू को भी खींच लाए

व्यापारी संगठन का दावा है कि पुरानी दिल्ली और मध्य दिल्ली के करीब 20 बड़े थोक और खुदरा बाजारों में रोजाना 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये का कारोबार होता है. इनमें कनॉट प्लेस और चांदनी चौक जैसे बड़े बाजार भी शामिल हैं.

वीडियो: जंतर-मंतर बंद, रामलीला मैदान खुला, क्या प्रदर्शनकारियों की आवाज दूर करने की कोशिश है?

Advertisement